होम / डिजिटल / युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने ‘न्यूज नेशन’ को कहा, 'अलविदा'

युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने ‘न्यूज नेशन’ को कहा, 'अलविदा'

युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने ‘न्यूज नेशन’ को अलविदा कह दिया है। वह यहां करीब छह महीने से डिजिटल टीम में एसोसिएट मल्टीमीडिया प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) को अलविदा कह दिया है। वह यहां करीब छह महीने से डिजिटल टीम में एसोसिएट मल्टीमीडिया प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

‘न्यूज नेशन’ से पहले अवनीश ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में बतौर वीडियो प्रड्यूसर कार्यरत थे, जहां करीब चार महीने तक वह डिजिटल टीम का हिस्सा रहे थे। 

अवनीश शर्मा को मीडिया में काम करने का पांच साल का अनुभव है। अवनीश शर्मा ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) से की थी। यहां उन्होंने काफी समय तक डिजिटल टीम में कार्य किया।

इसके बाद यहां से अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने एंकरिंग की शुरुआत भी की और करीब एक साल तक अपना समय दिया। इसके बाद उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ की डिजिटल टीम को जॉइन किया और यहां से निकलकर वह ‘न्यूज नेशन’ के साथ जुड़े थे।

मूल रूप से अवनीश शर्मा उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से की है।


टैग्स पत्रकार न्यूज नेशन अवनीश शर्मा
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago