होम / डिजिटल / न्यूज18 इंडिया को अलविदा कह युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने तलाशी नई मंजिल
न्यूज18 इंडिया को अलविदा कह युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘नेटवर्क18‘ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब छह महीने से ‘न्यूज18 इंडिया’ में कार्यरत थे और कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘नेटवर्क18‘ (Network18) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब छह महीने से ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में कार्यरत थे और कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आलोक तिवारी ने अब अपने नए सफर की शुरुआत ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) की डिजिटल विंग से की है। उन्होंने लखनऊ में बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।
बता दें कि आलोक तिवारी कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘दैनिक जागरण‘ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया की ओर से आलोक तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण नेटवर्क18 दैनिक भास्कर न्यूज18 इंडिया आलोक तिवारी