होम / डिजिटल / भारत में जियोस्टार करेगा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रसारण
भारत में जियोस्टार करेगा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रसारण
पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है, जोकि 9 मार्च तक चलेगा। भारत में जियोस्टार नेटवर्क के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रसारण अधिकार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है, जोकि 9 मार्च तक चलेगा। भारत में जियोस्टार नेटवर्क के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रसारण अधिकार है। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में वनडे की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें संस्करण में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।
प्रसारक इस टूर्नामेंट को टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स दोनों पर प्रसारित करेगा। पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट को 16 फीड्स और 9 भाषाओं में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल हैं। जियोहॉटस्टार पर चार मल्टी-कैम फीड्स से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। टीवी पर अंग्रेजी फीड के अलावा स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 के चैनल्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में कवरेज होगा।
इस टूर्नामेंट के प्रसारण के बारे में बात करते हुए जियोस्टार में कंटेंट के हेड (स्पोर्ट्स) सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, "आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हम दर्शकों के लिए अभूतपूर्व स्तर की देखने के विकल्पों और अनुभवों के साथ प्रस्तुत करेंगे। देश के सबसे बड़े लीनियर टेलीविजन स्पोर्ट्स नेटवर्क और सबसे बड़े डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म की संयुक्त ताकत के साथ, इस प्रारूप का रोमांच न केवल गहरा और व्यापक होगा, बल्कि और भी इमर्सिव, इनोवेटिव, और इंक्लूसिव होगा। हमने हर दर्शक के लिए, चाहे उनकी प्राथमिकता कुछ भी हो, एक ऐसा जुड़ाव या नवाचार का टचपॉइंट बनाया है, जो हमारे टूर्नामेंट की प्रस्तुति को एक ऐसा अनुभव बनाता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।"
टैग्स