होम / डिजिटल / ‘जागरण न्यू मीडिया’ को मिली ये बड़ी कामयाबी

‘जागरण न्यू मीडिया’ को मिली ये बड़ी कामयाबी

‘जागरण न्यू मीडिया’ के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा, 'हमने कंटेंट और तकनीक में निवेश कर एक सुरक्षित माहौल तैयार किया है जो बेहतर प्रगति के लिए जरूरी है।'

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जागरण प्रकाशन के डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ ने 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘जागरण न्यू मीडिया’ का दावा है कि वह इसी के साथ टॉप 10 न्यूज पब्लिशिंग कैटेगोरी में शामिल हो गया है और इसके साथ ही 19 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज हुई है।

ये 100 मिलियन यूजर्स का मार्क न्यूज और इंफॉर्मेशन कैटेगरी में आया है जिसमें से 100.60 मिलियन यूनीक विजिटर्स, 384 मिलियन टोटल व्यूज और 485 मिलियन मिनट टाइम स्पेंड रिकॉर्ड हुआ है।

वहीं, इसी के साथ ही ‘जागरण न्यू मीडिया’ ने यूनीक विजिटर्स के मामले में 4% की एनुअल ग्रोथ रजिस्टर की है और भारत के टॉप 10 संस्थानों में अपनी जगह बरकरार रखी।

ग्रोथ के बारे में बात करते हुए ‘जागरण न्यू मीडिया’ के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा, ‘कंटेंट, तकनीक और नीति किसी भी नए युग की मीडिया कंपनी के लिए नए बिल्डिंग ब्लॉक हैं। हमारा मिशन तथ्यात्मक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना है, जो बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा और बेहतर ग्रोथ की दिशा में ज्ञान, सूचना और पॉइंट ऑफ व्यू के माध्यम से नए भारत को सक्षम और सशक्त बनाता है, जिससे एक प्रोग्रेसिव और प्रगतिशील समाज बनता है। हमने कंटेंट और तकनीक में निवेश कर एक सुरक्षित और ध्यान देने योग्य माहौल तैयार किया है जो प्रॉडक्ट के हिस्से से बेहतर प्रगति के लिए जरूरी है। हम डेटा मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के जरिए डिजिटल एक्सपैंशन की कोशिश में लगे हैं जिससे कुकी फेडआउट के बाद भी ग्रोथ बरकरार रहे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘न्यूज/ इंफॉर्मेशन कैटेगरी में वित्त वर्ष 2021-22 में गिरावट देखी गई। हमारे एल्गोरिदम चेंज से न्यूज ईकोसिस्टम को ज्यादा एक्सपर्ट आधारित, ऑथोरिटेटिव और विश्वसनीय बनाया गया और इसके अलावा, पोस्ट यूपी इलेक्शन ट्रैफिक इस ड्रॉप का एक अहम कारण था। 10 में से 8 एनुअल इनफॉर्मेशन कंपनियों ने बहुत ज्यादा एनुअल डिग्रोथ देखी। हमारी ऑडियंस फर्स्ट स्ट्रैटेजी के चलते हमारे पास अलग-अलग प्रॉडक्ट्स अलग ऑडियंस सेगमेंट के लिए थे, जिनके कारण ‘जागरण न्यू मीडिया’ ने ग्रोथ देखी। कुल मिलाकर, हम एक स्केलेबल और टिकाऊ बिजनेस मॉडल के जरिए अगले बिलियन यूजर्स के लिए कमर कस रहे हैं।’

वहीं, ‘जागरण न्यू मीडिया’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर गौरव अरोड़ा ने कहा, 'हम फेस्टिव सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस साल एक्शन से भरपूर सीजन की उम्मीद है। जागरण में हमारा प्राथमिक लक्ष्य सभी विधाओं में नवीन समाधानों के साथ अपने विज्ञापनदाताओं तक पहुंचना है। सेगमेंट अप्रोच से पहले भी परिणाम मिले हैं और वर्तमान में हम अपनी समग्र राजस्व योजना के हिस्से के रूप में ऑटो, टेक, लाइफस्टाइल, एफएमसीजी और गेमिंग श्रेणियों में उच्च लक्ष्य बना रहे हैं। हम नए उत्पाद और आईपी सक्षम ब्रैंड समाधान पेश कर रहे हैं जो सामान्य से बाहर हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जागरण न्यू मीडिया के पास मीडिया और प्रकाशन श्रेणी के तहत पेशकशों की एक श्रृंखला है और न्यूज व इन्फॉर्मेशन कैटेगरी के अंदर कंपनी का फ्लैगशिप ब्रैंड Jagran.com आगे अपनी लीडरशिप पोजीशन और नियमित ग्रोथ को यूजर्स, पेज व्यूज और टाइम स्पेंड के रूप में बरकरार रखेगा। इसने 44.61 मिलियन कुल यूनीक विजिटर्स, 166 मिलियन टोटल व्यूज और 229 मिलियन टोटल मिनट्स तक रीच प्राप्त कर ली है।’

‘जागरण न्यू मीडिया’ का दावा है कि एजुकेशन कैटेगरी में JagranJosh.com की सक्सेस बरकरार है और 43.79 टोटल यूनीक विजिटर्स, 124 मिलियन टोटल व्यूज और 140 मिलियन मिनट टाइम स्पेंड रजिस्टर कर कुल यूनीक विजिटर्स के मामले में 98% ग्रोथ, कुल व्यूज के मामले में 86% ग्रोथ और कुल समय (मिनट्स) के मामले में 87% ग्रोथ रजिस्टर कर ली है और JagranJosh.com ने 138% की एनुअल ग्रोथ यूनीक विजिटर्स में, 167% की ग्रोथ टोटल व्यूज में और 171% की ग्रोथ टोटल मिनट्स में रजिस्टर कर ली है। 

वहीं, हेल्थ सेगमेंट में Onlymyhealth.com ने अपनी लीडरशिप बरकरार रखी है और इंडियन हेल्थ इन्फॉर्मेशन कैटेगरी में 7.09 मिलियन टोटल यूनीक विजिटर्स, 11 मिलियन टोटल व्यूज, 13 मिलियन मिनट टाइम स्पेंड रजिस्टर कर 30% मासिक ग्रोथ यूनीक विजिटर्स के मामले में, 41% टोटल व्यूज के मामले में और 30% टोटल मिनट के मामले में रजिस्टर की। ऐसे ही एनुअल ग्रोथ की बात करें तो हेल्थ सेक्शन में 95% टोटल यूनीक विजिटर्स, 23% टोटल व्यूज और 28% बढ़त टोटल मिनट टाइम में मिली। 

‘जागरण न्यू मीडिया’ द्वारा किए गए दावे के मुताबिक, महिला और लाइफस्टाइल सेक्शन में HerZindagi.com इस कैटेगरी का लीडर है और 28 मिलियन टोटल व्यूज, 31 मिलियन टोटल मिनट्स और 18.22 मिलियन टोटल यूनीक विजिटर्स के साथ खड़ा है। जेएनएम ने अपनी वीडियो प्रेजेंस भी बरकरार रखी है और 67.18 मिलियन वीडियो व्यूज के साथ 120% की ग्रोथ अकेले जून 22 में पाई है। (Source: YT analytics)


टैग्स जागरण न्यू मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म यूजर्स 100 मिलियन यूजर्स
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago