होम / डिजिटल / यूपी विधानसभा चुनाव: ग्राउंड जीरो रिपोर्ट के लिए India Today ने इस कंपनी से मिलाया हाथ
यूपी विधानसभा चुनाव: ग्राउंड जीरो रिपोर्ट के लिए India Today ने इस कंपनी से मिलाया हाथ
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य प्रीति चौधरी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'ट्रिगर पॉइंट' पर इन चुनावों के बारे में अपने व्युअर्स को तथ्यात्मक अपडेट देना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपने व्युअर्स को ग्राउंड जीरो रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ने ‘एमेजॉन एलेक्सा‘ (Amazon Alexa) के साथ पार्टनरशिप की है।बताया जाता है कि न्यूज चैनल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ‘एमेजॉन एलेक्सा‘ के बीच इस गठबंधन का उद्देश्य प्रीति चौधरी द्वारा होस्ट किए जाने वाले तीन एपिसोड के विशेष फ्लैगशिप शो ‘ट्रिगर प्वाइंट‘ (Trigger Point) पर अपने दर्शकों को सबसे तथ्यात्मक अपडेट देना है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छह चरणों में 349 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। सात मार्च को मतदान का अंतिम चरण है। सातवें चरण में सात मार्च को पूर्वांचल के आजमगढ़ से वाराणसी तक के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। यहां 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
10 मार्च को यह तय हो जाएगा कि इस बार उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा फिर से पांच साल जनता की सेवा करेगी या सपा के नेतृत्व में अखिलेश यादव कुर्सी संभालेंगे? ऐसे में सबकी निगाहें इन चुनावों पर लगी हैं और वे चुनावों को लेकर हर पल का अपडेट चाहते हैं।
मतगणना के दिन से पहले इस राजनीतिक उत्साह को देखते हुए दर्शकों को ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देने के लिए ही Indiatoday.in और Amazon Alexa के बीच गठबंधन हुआ है, ताकि ‘ट्रिगर प्वाइंट’ पर दर्शकों को सही विश्लेषण मिल सके और वे एलेक्सा से सभी तथ्यों और रियल टाइम चुनाव परिणामों के लिए पूछ सकें।
इस वीडियो को देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स इंडिया टुडे उत्तर प्रदेश इंडिया टुडे समूह पार्टनरशिप विधानसभा चुनाव यूपी चुनाव एमेजॉन एलेक्सा ट्रिगर पॉइंट प्रीति चौधरी