होम / डिजिटल / ‘Ullu’ ऐप ने अविनाश डूगर को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Ullu’ ऐप ने अविनाश डूगर को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में तमाम बड़ी कंपनियों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं अविनाश डूगर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

घरेलू ओटीटी मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘उल्लू’ (Ullu) ने अविनाश डूगर (Avinash Dugar) को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के विकास और विविधीकरण का नेतृत्व करेंगे।

अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में अविनाश डूगर तमाम बड़ी कंपनियों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। बता दें कि ‘Ullu’ को विभू अग्रवाल ने वर्ष 2018 में शुरू किया था और यह शुरुआती घरेलू ओटीटी ऐप्स में से एक था।

अविनाश डूगर की नियुक्ति के बारे में विभू अग्रवाल का कहना है, ‘यह विकास की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। अविनाश के पास सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशंस का व्यापक अनुभव है। बिजनेस चलाने के लिए उत्कृष्टता और कौशल हासिल करने की उनकी इच्छा उन्हें ULLU को विकास के अगले चरण में ले जाने के लिए आदर्श विकल्प बनाती है। हमारी कंपनी कंटेंट और प्रॉडक्शन के क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है और मैं अपनी टीम के साथ इन प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

वहीं, अविनाश डूगर का कहना है, ‘ओटीटी इंडस्ट्री में इस परिवर्तनकारी समय के दौरान इस बेहतरीन टीम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम विकास के नए रास्ते तलाशते हुए और अपने सबस्क्राइबर बेस का विस्तार करते हुए बेहतरीन कंटेंट व यूजर एक्सपीरिएंस प्रदान करना जारी रखेंगे।’

विभू अग्रवाल अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म और जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘अतरंगी’ (Atrangii) के प्रमुख बने रहेंगे और अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में विस्तार और नई रेवेन्यू स्ट्रीम्स की खोज की ओर कदम बढ़ाएंगे।


टैग्स ओटीटी अतरंगी विभू अग्रवाल उल्लू ऐप उल्लू अविनाश डूगर
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago