होम / डिजिटल / जागरण न्यू मीडिया के HerZindagi.com ने तमिल मार्केट में दी दस्तक
जागरण न्यू मीडिया के HerZindagi.com ने तमिल मार्केट में दी दस्तक
जागरण न्यू मीडिया ने महिलाओं के जीवन शैली पर केंद्रित वेबसाइट HerZindagi.com ने अब अन्य भारतीय भाषाओं में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जागरण न्यू मीडिया ने महिलाओं के जीवन शैली पर केंद्रित वेबसाइट HerZindagi.com ने अब अन्य भारतीय भाषाओं में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस कवायद के तहत समूह ने अपनी इस वेबसाइट को तमिल भाषा में भी लॉन्च किया है।
तमिल में HerZindagi ने अपने पाठकों के लिए फैशन, ब्यूटी, शॉपिंग, रेसिपीज, ट्रैवल, किचेन, फाइनेंस व अन्य विषयों पर महिलाओं के लिए कंटेंट प्रदान करना शुरू किया है।
तमिल साइट के लॉन्चिंग पर बोलते हुए जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा, ‘भारतीय डिजिटल यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि इस वृद्धि का 75% यूजर्स इंडिक भाषा से आ रहा है, जबकि भारत में अंग्रेजी भाषा के केवल 3% यूजर्स आ रहे हैं। HerZindagi जैसा ब्रैंड, जिसने पहले ही हिंदी भाषी क्षेत्र में अपने पाठकों का विश्वास जीत लिया है, अब साउथ इंडिया में यह हमारे लिए एक अगला कदम है।
टैग्स जागरण न्यू मीडिया तमिल मार्केट महिलाओं पर केंद्रित वेबसाइट