होम / डिजिटल / चीन पर भारत की फिर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, अब इन ऐप्स पर लगाया बैन

चीन पर भारत की फिर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, अब इन ऐप्स पर लगाया बैन

चीन पर एक और ‘डिजिटल स्ट्राइक’ करते हुए भारत सरकार ने एक बार फिर 47 चाइनीज ऐप्स को देश में प्रतिबंधित कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चीन पर एक और ‘डिजिटल स्ट्राइक’ करते हुए भारत सरकार ने एक बार फिर 47 चाइनीज ऐप्स को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ऐप्स जून के आखिर में बैन किए गए ऐप्स के ही क्लोन थे। यानी पहले से बैन ऐप के जैसे ऐप बनाकर बाजार में उतार दिये गए थे। इन ऐप्स पर यूजर्स का डेटा चोरी करने का आरोप है। इस वजह से अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर भी कार्रवाई की है।

जिन ऐप्स पर बैन लगाया गया है, उनमें Tiktok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO LIVE Lite और VFY Lite आदि शामिल हैं। ये प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन या लाइट वर्जन थे। इस फैसले के बाद देश में प्रतिबंधित ऐसे चाइनीज ऐप्स की संख्या 106 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बैन किए गए ऐप्स की संख्या और बढ़ सकती है। सरकार इस दायरे में अभी 254 अन्य ऐप्स को ला सकती है, जिसमें  PUBG का नाम भी शामिल हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही भारत ने देश में 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस लिस्ट में Tik Tok, UC ब्राउजर समेत कई ऐप्स शामिल थे। इन ऐप्स की वजह से डेटा पर सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी जा रही थी।


टैग्स ऐप्स पबजी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी चाइनीज ऐप चाइनीज ऐप बैन
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago