होम / डिजिटल / गौरव जैन ShareChat व Moj से जल्द लेंगे विदाई

गौरव जैन ShareChat व Moj से जल्द लेंगे विदाई

ShareChat और Moj के चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन कंपनी से विदा लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

ShareChat और Moj के चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन कंपनी से विदा लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की है।

गौरव ने लिखा, “आज हमने आंतरिक रूप से टीम को सूचित किया कि मैं आने वाले हफ्तों में ShareChat और Moj से विदा ले रहा हूं। यह बदलाव कुछ समय से प्रक्रिया में था और मैं अभी कुछ और समय के लिए यहां रहूंगा, इसके बाद एक नई चुनौती को स्वीकार करूंगा।”

अपनी अगली भूमिका के संकेत देते हुए उन्होंने लिखा, “जहां तक बात है आगे क्या करने जा रहा हूं, तो मैं भारत से पैन-एशिया की ओर बढ़ रहा हूं। इस पर जल्द और जानकारी दूंगा।”

गौरव जैन को नवंबर 2023 में ShareChat और Moj का चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कंपनी को अक्टूबर 2022 में जॉइन किया था।

ShareChat से पहले, गौरव Snap Inc. में APAC बिजनेस एक्सपैंशन के प्रमुख थे, जहां वे भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे उभरते एशियाई बाजारों में Snapchat के मोनेटाइजेशन के लिए जिम्मेदार थे।

इससे पहले वे गूगल के एशिया पैसिफिक एजेंसी बिजनेस से जुड़े रहे और Meta India के मिड-मार्केट बिजनेस का भी नेतृत्व कर चुके हैं। Snap में उन्होंने पूरे APAC बिजनेस की अगुवाई की थी।

ShareChat में अपने कार्यकाल के दौरान, गौरव ने भारत में शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म्स के मोनेटाइजेशन मॉडल को आकार देने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में Moj ने कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए कई इनोवेटिव इनिशिएटिव शुरू किए।

अब जब गौरव जैन अपने करियर की अगली पारी शुरू करने जा रहे हैं, इंडस्ट्री उनकी अगली भूमिका और नए मोर्चे की घोषणा का इंतजार कर रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago