होम / डिजिटल / Netflix में इस बड़े पद से अलग होकर तारा कपूर ने तलाशी नई मंजिल
Netflix में इस बड़े पद से अलग होकर तारा कपूर ने तलाशी नई मंजिल
वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) की पूर्व को-लीड (सीरीज मार्केटिंग) तारा कपूर ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) की पूर्व को-लीड (सीरीज मार्केटिंग) तारा कपूर ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अमेरिकन एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी ‘डुओलिंगो’ (Dulingo) में जॉइन किया है।
वह भारत में ‘डुओलिंगो’ की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करने के साथ-साथ ‘डुओलिंगो’ के मार्केटिंग डायरेक्टर जेफरी टूसिग्नेंट (Jeffrey Tousignant) के साथ मिलकर काम करेंगी। तारा कपूर ने अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में इस बारे में जानकारी शेयर की है।
बता दें कि तारा कपूर ‘नेटफ्लिक्स’ में करीब साढ़े तीन साल से कार्यरत थीं। इसके अलावा पूर्व में वह ‘वाइस मीडिया’ (VICE Media), ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) और ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ (Bloomberg TV) में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट तारा कपूर ने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ कोलकाता से भी पढ़ाई की है।
टैग्स नेटफ्लिक्स तारा कपूर डुओलिंगो