होम / डिजिटल / ‘मनीकंट्रोल’ ने विजिटर्स की संख्या में दर्ज किया इजाफा: कॉमस्कोर रिपोर्ट

‘मनीकंट्रोल’ ने विजिटर्स की संख्या में दर्ज किया इजाफा: कॉमस्कोर रिपोर्ट

देश के फाइनेंशियल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘मनीकंट्रोल’ (Money Control) ने हर महीने न केवल विजिटर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के फाइनेंशियल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘मनीकंट्रोल’ (Money Control) ने हर महीने न केवल विजिटर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखा है, बल्कि पेज पर एवरेज टाइम स्पेंट (Average time spent on the page) में भी अच्छा-खासा उछाल दर्ज किया है और यह भी लगातार बढ़ रहा है।

कॉमस्कोर की रिपोर्ट (Comscore Report) के मुताबिक, मनीकंट्रोल ने अपने प्रतिद्वंदियों को यूनिक विजिटर्स (UVs), एवरेज टाइम स्पेंट और अन्य मुख्य ट्रैफिक पैरामीटर्स में पीछे छोड़ दिया है।

मनीकंट्रोल के 42.39 मिलियन यूनिक विजिटर्स है।

मनीकंट्रोल का कुल 378 मिलियन व्यूज हैं।

मनीकंट्रोल का 1,382 मिनट का टोटल टाइम स्पेंट (कॉमस्कोर में टोटल मिनट्स) है।

विजिटर्स पेज पर 32.6 मिनट बिताते हैं।

(उपरोक्त डेटा कॉमस्कोर मल्टीप्लेटफॉर्म (इंडिया) की फरवरी 2022 की रिपोर्ट से लिया गया है)

मनीकंट्रोल का कहना है कि नंबर्स झूठ नहीं बोलते और ये नंबर पाठकों के भरोसे का प्रमाण है। उसका कहना है कि ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि अनिश्चितता के समय में बिजनेस और फाइनेंशियल समाचारों में रुचि रखने वाले पाठकों का झुकाव उसकी ओर बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर समय पर ब्रेकिंग न्यूज के साथ-साथ गहन विश्लेषण और शार्प कमेंट्री भी मिलती है।  

मनीकंट्रोल का दावा है कि वह डिजिटल जर्नलिज्म के विभिन्न स्वरूपों जैसे लाइव ब्लॉग, वीडियो, पॉडकास्ट और एजेंडा-सेटिंग ऑपीनियन आर्टिकल्स के माध्यम से क्लीयर एंड कम्पेलिंग जर्नलिज्म पेश करता है।


टैग्स मनीकंट्रोल यूनीक विजिटर्स कॉमस्कोर रिपोर्ट फाइनेंशियल न्यूज प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago