होम / डिजिटल / Disney+ Hotstar में इस बड़े पद से गुलशन वर्मा ने दिया इस्तीफा

Disney+ Hotstar में इस बड़े पद से गुलशन वर्मा ने दिया इस्तीफा

गुलशन वर्मा ने इस ‘ओवर द टॉप’ प्लेटफॉर्म को जुलाई 2018 में जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (SVP) और हेड (एडवर्टाइजिंग) गुलशन वर्मा ने यहां से बाय बोल दिया है। ‘डिज्नी+हॉटस्टार’  में अपनी इस भूमिका में वह ‘हॉटस्टार‘ के विज्ञापन बिजनेस के लिए सेल्स, सेल्स स्ट्रैटेजी, ऑपरेशंस, डाटा पार्टनरशिप, ब्रैंडेड कंटेंट, स्टूडियोज और कस्टमर मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार थे।

हालांकि, वर्मा के इस्तीफे के बारे में अभी ‘स्टार इंडिया’ की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि वर्मा ने ‘स्टार इंडिया’ के स्वामित्व वाले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को जुलाई 2018 मे बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (क्लाइंट व एजेंसी) जॉइन किया था। इस भूमिका में वह बी3बी मार्केटिंग के अलावा बड़े क्लाइंट और एजेंसी रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार थे। उन्हें ‘हॉटस्टार ब्रैंड लैब्स’ की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है।

‘डिज्नी+हॉटस्टार’ से पहले गुलशन वर्मा ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) में बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वर्मा ने पिछले सालों में यूरोप, दक्षिण अमेरिका और एशिया में मीडिया और कई विशेष डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए काम किया है। ‘टाइम्स इंटरनेट‘ के साथ जुड़ने से पहले वह ‘आउटब्रेन‘ (Outbrain) के साथ थे, जहां उन पर भारत और दक्षिण एशिया में ‘आउटब्रेन‘ को मैनेज करने की जिम्मेदारी थी।

‘आउटब्रेन‘ से पहले वह ‘कोम्ली मीडिया‘ (Komli Media) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर थे। वर्मा ने ‘याहू‘के साथ भी काम किया है। उन्होंने यहां भारत और अमेरिका में ‘याहू‘ के लिए प्रोडक्ट मार्केटिंग के डायरेक्टर और सेल्स स्ट्रैटजी के डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। उन्होंने ‘McKinsey & Co‘ के लॉस एजेंलेस स्थित ऑफिस में भी बतौर कंसल्टेंट काम किया है।


टैग्स हॉट स्टार गुलशन वर्मा स्टार डिज्नी
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago