होम / डिजिटल / Disney+ Hotstar में इस बड़े पद से अलग हुए गौरव कंवल
Disney+ Hotstar में इस बड़े पद से अलग हुए गौरव कंवल
.यहां करीब ढाई साल से कार्यरत थे। इससे पूर्व वह सात साल से अधिक समय तक ‘एडोब’ (Adobe) में बतौर हेड (SMB & Channel Sales, South Asia) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) गौरव कंवल ने इस्तीफा दे दिया है। यहां वह करीब ढाई साल से कार्यरत थे। अपनी इस भूमिका में बतौर न्यू बिजनेस हेड वह ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ के लिए विज्ञापन राजस्व बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इसके तहत मार्केट के लिए नए रास्ते तलाशना, एडवर्टाइजर बेस बढ़ाना, ऐड फॉर्मेट और टेक्नोलॉजी इंफ्रॉस्ट्रक्चर जैसे तमाम उपाय शामिल थे। ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ में आने से पहले उन्होंने ‘एडोब’ (Adobe) में बतौर हेड (SMB & Channel Sales, South Asia) सात साल से ज्यादा समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाई थी।
इसके अलावा वह चार साल से अधिक समय तक ’Symantec Corporation’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दो दशक से ज्यादा के अपने करियर में उन्होंने ‘Feedback Ventures’, ‘Corning International’ और ‘International SOS Services’ के साथ भी काम किया है।
टैग्स इस्तीफा डिज्नी+हॉटस्टार स्टार डिज्नी गौरव कंवल