होम / डिजिटल / ऑपरेशनल लागत घटाने के लिए DailyHunt खाली करेगा बेंगलुरु का ऑफिस

ऑपरेशनल लागत घटाने के लिए DailyHunt खाली करेगा बेंगलुरु का ऑफिस

VerSe Innovation की प्रमुख न्यूज एग्रीगेटर कंपनी 'डेलीहंट' (DailyHunt) अपने बेंगलुरु स्थित बेलंदूर वाले मौजूदा दफ्तर को खाली करने जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

VerSe Innovation की प्रमुख न्यूज एग्रीगेटर कंपनी 'डेलीहंट' (DailyHunt) अपने बेंगलुरु स्थित बेलंदूर वाले मौजूदा दफ्तर को खाली करने जा रही है। इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य हर महीने करीब 60 लाख रुपये के किराए की बचत और संचालन को बेहतर बनाना बताया गया है।

कंपनी के मौजूदा ऑफिस में करीब 700 एम्प्लॉयीज कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑफिस की मासिक लागत 1.2 से 1.3 करोड़ रुपये के बीच है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि DailyHunt अब किसी नई लोकेशन पर अपना ऑफिस शिफ्ट करेगा।

यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब VerSe Innovation अपने खर्चों में कटौती और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। मई महीने में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI आधारित रणनीतियों को आगे बढ़ाने और दक्षता बढ़ाने के प्रयास में करीब 350 एम्प्लॉयीज की छंटनी भी कर चुकी है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का प्रदर्शन भी दबाव में रहा। VerSe Innovation का कुल राजस्व FY24 में घटकर 1,261 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल यानी FY23 में 1,809 करोड़ रुपये था—यानी 30.3% की गिरावट।

कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, EBITDA (ब्याज, टैक्स, गिरावट व परिशोधन से पहले की कमाई) में भी 51% की गिरावट दर्ज की गई। FY23 में जहां EBITDA 1,448 करोड़ रुपये था, वहीं FY24 में यह घटकर 710 करोड़ रुपये रह गया।

ऑफिस रीलोकेशन का यह कदम कंपनी के व्यवसायिक पुनर्गठन और लागत नियंत्रण की व्यापक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago