होम / डिजिटल / 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' के लिए नॉमिनी घोषित, वोटिंग प्रक्रिया शुरू
'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' के लिए नॉमिनी घोषित, वोटिंग प्रक्रिया शुरू
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2024 के पाँचवें संस्करण के लिए नामांकित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
गुरुवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2024 के पाँचवें संस्करण के लिए नामांकित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए गोल्फ़र अदिति अशोक, निशानेबाज मनु भाकर, पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा, क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पहलवान विनेश फोगाट को नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 2024 में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच प्रीतम सिवाच और पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली पैरा एथलीट सिमरन शर्मा भी उपस्थित थीं। खेल पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रीतम सिवाच ने भारतीय महिला कोचों पर विश्वास की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कोचों की क्षमताओं को लेकर अभी भी लोगों में संदेह बना हुआ है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
नामांकित खिलाड़ियों के लिए अब वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार, शुक्रवार 31 जनवरी की रात 11:30 बजे तक लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट कर सकते हैं।
इस पुरस्कार के विजेता का ऐलान 17 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर के पांचवें संस्करण को लेकर कार्यक्रम की अहमियत और महिलाओं के खेल में बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई।
टैग्स