होम / डिजिटल / 'बीबीसी' ने निजी कंपनी को सौंपा भारत में अपना कामकाज, FDI नियमों के चलते लिया फैसला
'बीबीसी' ने निजी कंपनी को सौंपा भारत में अपना कामकाज, FDI नियमों के चलते लिया फैसला
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' (Collective Newsroom) को सौंप दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि 'बीबीसी' (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस 'कलेक्टिव न्यूजरूम' (Collective Newsroom) को सौंप दिया है, जो अपने पूर्व एम्प्लॉयीज द्वारा स्थापित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। यह कदम आयकर विभाग द्वारा इसके कार्यालयों की तलाशी के एक साल बाद उठाया गया है।
'कलेक्टिव न्यूजरूम' पूरी तरह से भारत बेस्ड कंपनी है, जो बीबीसी की डिजिटल सेवाओं के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कंटेंट तैयार करेगा। बीबीसी ने इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 26% हिस्सेदारी के लिए भारत सरकार के पास आवेदन किया है।
पिछले साल दिसंबर में यह बताया गया था कि बीबीसी इंडिया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए अपनी शेयरधारिता का पुनर्गठन करेगा। मानदंडों के अनुसार, डिजिटल न्यूज इकाई में विदेशी हिस्सेदारी 26% तक सीमित है। वर्तमान में, बीबीसी के पास बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया का 99.9% स्वामित्व है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीबीसी इंडिया के 200 से अधिक एम्प्लॉयीज को 'कलेक्टिव न्यूजरूम' में शिफ्ट कर दिया गया है, जोकि 10 अप्रैल से अपना कार्य शुरू करेगा।
टैग्स बीबीसी कलेक्टिव न्यूजरूम