होम / डिजिटल / Asianetnews.com ने हासिल किया ये खास मुकाम

asianetnews.com ने हासिल किया ये खास मुकाम

पिछले एक साल में पोर्टल के वीडियो व्यूज में भी दस गुना का इजाफा देखने को मिला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network) की डिजिटल शाखा ‘एशियानेटन्यूज.कॉम’ (asianetnews.com) ने इस साल सितंबर के महीने में मंगलवार तक एक बिलियन से ज्यादा पेजव्यूज दर्ज किए हैं। अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ समेत सात भाषाओं वाले इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की पिछले एक साल में जबर्दस्त ग्रोथ हुई है। पिछले तीन साल में साल दर साल (Y-o-Y) में इसका ग्रोथ रेट 100 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।    

(ComScore Mobile Metrix Ranking July 2020) के अनुसार, सितंबर 2019 के मुकाबले ‘एशियानेटन्यूज.कॉम’ के यूजर बेस में ढाई गुना और मंथली पेज व्यूज में तीन गुना ग्रोथ हुई है और यह देश के टॉप 10 डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के क्लब में शामिल हो गया है। पिछले एक साल में इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो व्यूज में भी 10 गुना का इजाफा हुआ है। यही नहीं, सोशल मीडिया चैनल्स जैसे-यूट्यूब और फेसबुक पर इसके सबस्क्राइबर्स की संख्या भी दोगुनी हो गई है।

इस बारे में ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network)  के सीईओ अभिनव खरे का कहना है, ‘एशियानेटन्यूज.कॉम के एक बिलियन मंथली पेज व्यूज डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। देश के नंबर 1 डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म बनने की हमारी यात्रा में इस निर्णायक मोड़ पर पहुंचने के लिए मैं अपने पाठकों, रीडर्स, एजेंसियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हमारे ऊपर इतना भरोसा जताया। हम भरोसा दिलाते हैं कि अपनी तरफ से लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।’

‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा का कहना है, ‘ऐसे समय में एशियानेट न्यूज परिवार का हिस्सा बनने पर मैं काफी उत्साहित हूं, जब डिजिटल विंग ने यह खास मुकाम हासिल किया है। चाहे टीवी हो, रेडियो हो और डिजिटल हो, एशियनेट न्यूज नेटवर्क लगातार ग्रोथ कर रहा है। हमने कई नेशनल इंग्लिश ब्रैंड्स को रीजनल होते हुए देखा है, लेकिन एशियानेट न्यूज नेटवर्क के रूप में हम रीजनल ब्रैंड से नेशनल की ओर बढ़ेंगे।’


टैग्स एशियानेट राजेश कालरा एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड अभिनव खरे
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago