होम / डिजिटल / मुंबई में आज दिए जाएंगे ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’, आशीष शेलार होंगे मुख्य अतिथि
मुंबई में आज दिए जाएंगे ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’, आशीष शेलार होंगे मुख्य अतिथि
बता दें कि डिजिटल मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले ब्रैंड्स और एजेंसियों को ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और इनका चुनाव प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को आज मुंबई में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष, बीसीसीआई के महासचिव और पेशे से अधिवक्ता आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आशीष शेलार को उनके ऊर्जावान नेतृत्व और जनकल्याण व इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है। शेलार वर्ष 2014 से बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, वे 17 जून 2015 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे।
शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पार्ले कॉलेज से वर्ष 1992 में विज्ञान (बी.एससी.) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध जी. जे. अदवाणी लॉ कॉलेज से तीन वर्षीय कानून की पढ़ाई पूरी की।
बता दें कि डिजिटल मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले ब्रैंड्स और एजेंसियों को ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और इनका चुनाव प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाता है। इस साल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के सीईओ और एमडी, साथ ही यूनिलीवर साउथ एशिया के प्रेजिडेंट और Unilever लीडरशिप एग्जिक्यूटिव (ULE) के सदस्य रोहित जावा को जूरी चेयर नियुक्त किया गया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर्स भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न मापदंडों पर विजेताओं को चुना।
टैग्स