होम / डिजिटल / टेक मीडिया की भीड़ में ठहराव और समझ की नई कोशिश है ‘The Arc’

टेक मीडिया की भीड़ में ठहराव और समझ की नई कोशिश है ‘The Arc’

अदिति श्रीवास्तव और माधव चंचानी के इस प्लेटफॉर्म का मानना है कि टेक ईकोसिस्टम को समझना और तथ्यों के साथ गहराई से विश्लेषण करना आज की पत्रकारिता और रणनीति दोनों के लिए जरूरी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

अदिति श्रीवास्तव और माधव चंचानी जैसे अनुभवी पत्रकारों ने  ‘द आर्क’ (The Arc) नाम से कंटेंट प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह प्लेटफॉर्म सिर्फ एक और टेक न्यूज वेबसाइट नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा कंटेंट-आधारित प्लेटफॉर्म है जो गहराई से यह समझने की कोशिश करता है कि तेजी से बढ़ती कंपनियां कैसे चलती हैं, उनकी स्ट्रैटेजी क्या हैं, लीडरशिप कैसे काम करती है और पर्दे के पीछे की स्टोरीज क्या हैं।

दरअसल, ‘The Arc’ उन लोगों के लिए बनाया गया है जो डिजिटल इकोनॉमी में बड़े फैसले लेते हैं-जैसे स्टार्टअप फाउंडर, CXO, एंप्लॉयीज और निवेशक। सुर्खियों और सबसे पहले खबर देने की दौड़ में उलझे मीडिया जगत से अलग यह कुछ बिल्कुल अलग और सुकून देने वाला काम कर रहा है।

The Arc’ की बुनियाद उस विचार पर रखी गई है जिसे 'इतिहास की आर्क' (Arc of History) कहा जाता है – यानी वह धीमा लेकिन स्थायी बदलाव जो इंडस्ट्री और अर्थव्यवस्थाओं को आकार देता है। इसके नाम की प्रेरणा भी इसी से आई है। ‘The Arc’  का मानना है कि भारत का टेक ईकोसिस्टम एक अहम मोड़ पर खड़ा है और इसे समझना, तथ्यों के साथ गहराई से विश्लेषण करना आज की पत्रकारिता और स्ट्रैटेजी दोनों के लिए जरूरी है।

‘The Arc’ की सह-संस्थापक अदिति श्रीवास्तव की पत्रकारिता की समझ बहुत गहरी है, जिसे उन्होंने ‘The Economic Times’, ’Reuters ’ और ’Stellaris ’ जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड्स में काम करते हुए निखारा है। उन्हें स्टार्टअप्स की कार्यप्रणाली और फाउंडर्स की सोच की अच्छी समझ है। अदिति टेक मीडिया में महिलाओं की भागीदारी को लेकर मुखर रही हैं और इस प्लेटफॉर्म को एक प्रभावशाली व स्वदेशी डिजिटल ब्रैंड बनाने की कोशिश में हैं। अदिति श्रीवास्तव का कहना है, ‘टेक कंपनियां कई मायनों में बदलाव की अग्रदूत होती हैं। वे नई व्यवस्था लाती हैं, खपत बढ़ाती हैं, रोजगार और संपत्ति का स्रोत बनती हैं। लेकिन अक्सर इन्हें एक जैसे नजरिये से देखा जाता है। The Arc इस सोच से बाहर निकलने की एक कोशिश है।’

वहीं, इसके दूसरे सह-संस्थापक माधव चंचानी स्टार्टअप मीडिया बीट के जाने-पहचाने नाम हैं। ‘VCCircle’, ‘The Economic Times’, ‘Times of India’ और ‘YourStory’ जैसे प्लेटॉफॉर्म्स पर काम करने का उन्हें 15 साल से अधिक का अनुभव है। माधव ने भारत के वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी जगत को उसकी शुरुआत से ट्रैक किया है। उन्होंने सुंदर पिचाई, रीड हेस्टिंग्स, ब्रायन चेस्की और जैक डोर्सी जैसे दिग्गजों का इंटरव्यू लिया है और ‘ET Startup Awards’ जैसे अहम एडिटोरियल ब्रैंड लॉन्च किए हैं।

वर्ष 2021 में उन्होंने ‘The CapTable’ नाम से एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया था, जिसने 18 महीनों में ही एक लाख से ज्यादा पाठक जोड़ लिए। अब ‘The Arc’ के जरिये माधव एक ऐसा डिजिटल मीडिया ब्रैंड बनाना चाहते हैं जो टेक इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए सटीक, गहन और भरोसेमंद जानकारी दे।

यह उन प्लेटफॉर्म्स से अलग है जो केवल वायरल कंटेंट या क्लिक के पीछे भागते हैं। यहां हर रिपोर्ट स्पष्टता, गहराई और इनसाइट के साथ तैयार की जाती है। टीम रोजाना बिजनेस जगत की अहम घटनाओं को कवर करती है-जैसे किसी कंपनी की कमाई, स्ट्रैटेजी या लीडरशिप में बदलाव और वो भी ऐसे लोगों के जरिये जो खुद इस ईकोसिस्टम का हिस्सा हैं।

‘The Arc’ के फाउंडर्स का मानना है कि इस जटिल दुनिया को सही तथ्यों और सही टूल्स के बिना समझना मुश्किल है। इस प्लेटफॉर्म के फॉर्मैट्स तेज, मुफ्त और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। खासतौर पर स्टार्टअप फाउंडर, CXO, एंप्लॉयीज और निवेशक, यानी वे लोग जो टेक आधारित इकोनॉमी में बड़े फैसले ले रहे हैं।

यही नहीं, इस प्लेटफॉर्म की कोर टीम में फाउंडिंग मेंबर हर्ष वोरा और कंसल्टिंग एडिटर कुनाल तलगेरी जैसे पत्रकार शामिल हैं, जिनके पास न्यूजरूम का गहरा अनुभव है। यह पूरी टीम भारतीय बिजनेस पत्रकारिता के स्तर को एक नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश कर रही है। खासकर एक अच्छी तरह से बताई गई स्टोरी के जरिए और एक-एक रिपोर्ट के साथ।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

19 hours ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

3 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago