होम / डिजिटल / राघव बहल की इस कंपनी में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है अडानी ग्रुप

राघव बहल की इस कंपनी में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है अडानी ग्रुप

‘अडानी मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ के सीईओ संजय पुगलिया का कहना है, ‘अडानी मीडिया वेंचर्स का इरादा विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर नए जमाने की मीडिया का नेतृत्व करने का है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘अडानी’ (Adani) ग्रुप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार अडानी ग्रुप डिजिटल बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Quintillion Business Media Pvt Ltd) में आशिंक हिस्सेदारी (minority stake) खरीदने की तैयारी में है।

बताया जाता है कि अडानी समूह के साथ यह प्रस्तावित लेनदेन केवल ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ के लिए होगा।’क्विंट डिजिटल’ (Quint Digital) के स्वामित्व वाली अन्य डिजिटल मीडिया/मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनियों से इसका कोई संबंध नहीं है।

इस बारे में ‘अडानी मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (Adani Media Ventures Limited) के सीईओ संजय पुगलिया का कहना है, ‘अडानी मीडिया वेंचर्स का इरादा विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर नए जमाने की मीडिया का नेतृत्व करने का है। प्रौद्योगिकी को अपनाने और हमारे देश की सूचना के उपभोग की बढ़ी हुई क्षमता ने मीडिया द्वारा प्रामाणिक जानकारी के प्रसार के तरीके को काफी बदल दिया है। अडानी मीडिया वेंचर्स का यही लक्ष्य है। मुझे ‘QBM’ की प्रतिभाशाली और विश्वसनीय टीम के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। अडानी मीडिया वेंचर्स और क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के बीच यह संबंध भारतीय मीडिया में अडानी समूह के प्रवेश की एक मजबूत शुरुआत का प्रतीक है।‘

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया एक बिजनेस और फाइनेंसियल न्यूज कंपनी है और भारत में एक प्रमुख बिजनेस न्यूज डिजिटल प्लेटफार्म का संचालन करती है। क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का मुख्य कंटेंट भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय वित्त, कॉर्पोरेट कानून और गवर्नंस व बिजनेस न्यूज पर आधारित है। इसके प्लेटफॉर्म ब्लूमबर्ग-क्विंट हैं। इसका ब्लूमबर्ग टेलीविजन प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंटेंट एग्रीमेंट है।

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के सीईओ अनिल उनियाल का कहना है, ‘QBM में निवेशक के रूप में हमें अडानी ग्रुप का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। अडानी ग्रुप के सफल रिकॉर्ड को देखते हुए QBM की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका सपोर्ट,  बिजनेस के विकास में तेजी लाने और भारतीय दर्शकों के लिए QBM के उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’


टैग्स राघव बहल द क्विंट अडानी समूह क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया क्यूबीएम
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

4 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

5 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

6 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago