होम / ऐड वर्ल्ड / सर्फ एक्सेल के ऐड को लेकर किए जा रहे ट्वीट पर TOI ने दिया ये स्पष्टीकरण

सर्फ एक्सेल के ऐड को लेकर किए जा रहे ट्वीट पर TOI ने दिया ये स्पष्टीकरण

ये काफी दिलचस्प मामला है और विवादों से भरा हुआ भी। लगातार लोग किसी ना किसी व्यक्ति या नेता को बदनाम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।.
ये काफी दिलचस्प मामला है और विवादों से भरा हुआ भी। लगातार लोग किसी ना किसी व्यक्ति या नेता को बदनाम करने के लिए प्रतिष्ठित मीडिया समूह की फेक खबरों को असली कहकर शेयर करते हैं। लेकिन इस बार नेताओं की बजाय एक प्रतिष्ठित कंपनी को निशाना बनाया गया है और फेक ट्वीट इस्तेमाल की गई टाइम्स ऑफ इंडिया की।

टाइम्स प्रबंधन की जानकारी में जैसे ही ये बात आई, वो सकते में आ गए और अपने हर पब्लिकेशन में इस बात पर सफाई दी है और खंडन किया है कि उन्होंने ऐसी कोई खबर नहीं छापी।

आखिर माजरा क्या है? अगर आपको याद हो कि कैसे पहले कुम्भ के रेड लेवल चाय के एड को लेकर और फिर सर्फ एक्सल के होली वाले एड को लेकर एक ही हफ्तेमें हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी विवादों में आ गई। दवाब में और गलती मानकर कंपनी ने कुम्भ वाला एड तो हटा लिया लेकिन होली के उस एड पर वो बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है, जिसमें एक मुस्लिम बच्चे को मस्जिद तक रंगों से बचाकर पहुंचाने के लिए एक हिंदू लड़की रंग फेंकने वालों बच्चों के साथ एक तरकीब इस्तेमाल करती है। विरोध करने वालों को होली के रंगों को ‘दाग’ कहना, ‘दाग अच्छे हैं’ वाला स्लोगन इस्तेमाल करना भी अच्छा नहीं लगा।

ये अलग बात है कि तमाम लोग इस एड को होली की मूलभावना यानी प्रेम भाव से भी जोड़कर जायज ठहरा रहे हैं और विरोध करने वालों को गलत। ऐसे में कई फेसबुक पेजों पर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक ट्वीट का फोटो चिपकाया गया, जिसमें लिखा था, ‘’As a result of massive boycott by the hurt Hindu Community because of a Hindu shaming derogatory ad by Surf Excel, the company has already faced loss amounting close to Rs 10 crores which
is expected to rise further’’। यानी हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) को काफी नुकसान इस एड बनाने के बाद हिंदुओं के विरोध के चलते हुआ है।

अब टाइम्स ऑफ इंडिया ने ना केवल ट्वीट करके बाकायदा एक खबर लिखकर इस खबर का खंडन किया है, कि ना तो ये ट्वीट उनके ऑफीशियल एकाउंट से की गई है और ना ही उन्होंने ये खबर ही लिखी है। इस ट्वीट का कलर भी उनके कलर से अलग है, दूसरे टाइम्स ऑफ इंडिया के ट्विटर एकाउंट से कोई भी ट्वीट बिना खबर के लिंक के नहीं लगता है, जबकि इसमें किसी खबर का लिंक नहीं है। टाइम्स ने अपने फैक्ट चैक ट्विटर एकाउंट Times Fact Check से भी इस बारे में लोगों को जानकारी दी है कि ये ट्वीट उनका नहीं है।

आप टाइम्स ग्रुप का ये पूरा स्पष्टीकरण नीचे खबर पर क्लिक कर भी पढ़ सकते हैं

FAKE: Manufactured tweet made to look as if it’s from TOI verified account claims hul faced rs 10 crore loss. 

 


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया सर्फ एक्सेल हिन्दुस्तान यूनिलीवर
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago