होम / ऐड वर्ल्ड / अखबार में छपे इस विज्ञापन को लेकर मचा बवाल...

अखबार में छपे इस विज्ञापन को लेकर मचा बवाल...

भारत में गणेश उत्सव की धूम चल रही है तो अमेरिका में भगवान गणेश को लेकर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

भारत में गणेश उत्सव की धूम चल रही है तो अमेरिका में भगवान गणेश को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, टेक्सास के स्थानीय अखबार ‘इंडियन हेराल्ड’ के 12 सितंबर के संस्करण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी द्वारा दिए गए विज्ञापन में गणेश जी की तस्वीर छापने को लेकर यह विवाद उठा है।

जोमैटो कंपनी द्वारा बनाए गए इस विज्ञापन में भगवान गणेश के शरीर को लेकर कई खासियत लिखी हैं लेकिन उसके नीचे लिखे कैप्शन पर विवाद हो रहा है। कैप्शन में लिखा है, ‘क्या आप एक गधे की या फिर हाथी की पूजा करेंगे? पसंद आपकी।

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी का लोगो हाथी और डेमोक्रेटिक पार्टी का लोगो गधा है। अखबार में तस्वीर छपने के बाद हिंदू-अमेरिकियों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया गया है। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले हिंदुओं का कहना है कि वहां की राजनीतिक पार्टी ने उनके भगवान का मजाक़ बनाया है।

हालांकि विवाद के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने इसके लिए माफी मांगी है। पार्टी ने अपने लिखित माफीनामे में कहा है, ‘विज्ञापन का उद्देश्य पूजा से पहले लोगों को शुभकामनाएं देने का था, इसका मकसद हिंदुओं की भावना और उनकी संस्कृति की हंसी उड़ाना नहीं था, अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो हम लोग माफी मांगते हैं।‘

यह पहली बार नहीं है जब देश से बाहर भगवान गणेश का इस्तेमाल किसी विज्ञापन में किया गया है और उस पर विवाद छिड़ा हो। पिछले साल सितंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के एक मांस उत्पादक समूह ने भगवान गणेश को मांस खाते एक विज्ञापन में दिखाया गया था, जिसके बाद वहां के हिंदुओं ने आपत्ति जताई थी।



टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago