होम / ऐड वर्ल्ड / जानिए, मीडिया में विज्ञापन खर्च का हाल बताती पिच मैडिसन रिपोर्ट से कब उठेगा पर्दा
जानिए, मीडिया में विज्ञापन खर्च का हाल बताती पिच मैडिसन रिपोर्ट से कब उठेगा पर्दा
‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ (Godrej Consumer Products Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुधीर सीतापति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में विज्ञापन खर्च (ad spends) के पूर्वानुमान को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2022 का अनावरण 16 फरवरी 2022 को किया जाएगा। ‘पिच’ (Pitch) द्वारा ‘मैडिसन वर्ल्ड’ की पार्टनरशिप में यह रिपोर्ट लॉन्च की जाएगी।
‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ (Godrej Consumer Products Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुधीर सीतापति (Sudhir Sitapati) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सैम बलसारा इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि भारतीय विज्ञापन उद्योग के लिए 2022 कैसा रहेगा।
बता दें कि वर्षों से यह रिपोर्ट इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क बन गई है और अक्सर मीडिया, पिच प्रजेंटेशंस, कंपनी रिपोर्ट्स, कॉर्पोरेट जगत और यहां तक कि मीडिया कंपनियों द्वारा दायर आईपीओ दस्तावेजों में प्रस्तुत की जाती है।
यह रिपोर्ट न केवल भारतीय एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के भविष्य की ग्रोथ के बारे में पूर्वानुमान बताती है, बल्कि आने वाले ट्रेंड्स, चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी काफी विश्लेषणात्मक जानकारी प्रदान करती है। आने वाले साल से इंडस्ट्री को क्या उम्मीदें हैं, इसका व्यापक अध्ययन प्रदान करने के लिए प्रिंट, टीवी, डिजिटल, रेडियो और ओओएच (OOH) जैसे हर विज्ञापन माध्यम का गहन विश्लेषण किया जाता है।
टैग्स मैडिसन वर्ल्ड सुधीर सीतापति पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट 2022 पीएमएआर 2022