होम / ऐड वर्ल्ड / सरकारी विज्ञापनों में हुआ 'बड़ा' इजाफा, कई गुना हुआ फायदा
सरकारी विज्ञापनों में हुआ 'बड़ा' इजाफा, कई गुना हुआ फायदा
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, उस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पांच साल में प्रचार-प्रसार के लिए 5726 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सोशल मीडिया के इस दौर में इंटरनेट पर विज्ञापन देने में सरकार ने काफी खर्च किया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले आंकड़ों का जिक्र करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 तक इस खर्च में सरकार ने करीब चार गुना इजाफा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014-15 से 2018-19 के दौरान विज्ञापन खर्च 6.64 करोड़ रुपए से बढ़कर 26.95 करोड़ रुपए हो गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान टीवी और प्रिंट पर विज्ञापन देने में सरकार ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है और इन मीडियम्स पर विज्ञापन खर्च लगभग उसी स्तर पर पहुंच चुका है, जितना वर्ष 2014-15 में था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, उस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पांच साल में प्रचार-प्रसार के लिए 5726 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने से पहले 100 दिनों के भीतर विज्ञापनों पर 367 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
टैग्स नरेंद्र मोदी विज्ञापन प्रिंट पीएम मोदी इंटरनेट एडवर्टाइजमेंट आरटीआई सूचना का अधिकार