होम / ऐड वर्ल्ड / ग्रुप एम मीडिया के साउथ एशिया के CEO प्रशांत कुमार फिर बने AAAI के अध्यक्ष

ग्रुप एम मीडिया के साउथ एशिया के CEO प्रशांत कुमार फिर बने AAAI के अध्यक्ष

ग्रुप एम मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को एक बार फिर ऐडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) का अध्यक्ष चुना गया है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ग्रुप एम मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को एक बार फिर ऐडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) का अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव 2024-25 के लिए मुंबई में आयोजित वार्षिक आम सभा (Annual General Body Meeting) के दौरान हुआ। प्रशांत कुमार दूसरी बार इस पद पर चुने गए हैं।

'हवास इंडिया' के ग्रुप सीईओ और साउथ ईस्ट व नॉर्थ एशिया (जापान और साउथ कोरिया) के प्रमुख राणा बरुआ को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

अन्य चुने गए बोर्ड सदस्यों की सूची (वर्णमाला क्रम में):

1. सैम बालसारा - मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड 
2. तान्या गोयल - एवरेस्ट ब्रांड सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड 
3. तपस गुप्ता - BEI कॉन्फ्लुएंस कम्युनिकेशन लिमिटेड 
4. विशनदास हरदासानी - मैट्रिक्स पब्लिसिटीज एंड मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
5. मोहित जोशी - हवस मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
6. संतोष कुमार - इनोसियन वर्ल्डवाइड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड
7. कुणाल लालानी - क्रेयॉन ऐडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड
8. रोहन मेहता - कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
9. चंद्रमौली मुथु - मैत्री ऐडवरटाइजिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, कोच्चि
10. विक्रम सखुजा - प्लैटिनम ऐडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड
11. कल्याण सरकार - स्टैंडर्ड पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड
12. के श्रीनिवास - स्लोका ऐडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद

पूर्व अध्यक्ष अनुप्रिया आचार्य 2024-25 के लिए AAAI बोर्ड की एक्स-ऑफिशियो सदस्य होंगी।

AAAI के अध्यक्ष बनने के अवसर पर प्रशांत कुमार ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है कि AAAI के सदस्यों ने एक बार फिर मुझ पर विश्वास जताया है। हमारी प्रतिबद्धता नवाचार को बढ़ावा देने, उच्चतम स्तर की योजना और रचनात्मकता को बनाए रखने और अब तक प्राप्त की गई प्रगति पर काम करने की रहेगी। हमारा उद्देश्य पूरे इंडस्ट्री इकोसिस्टम को समर्थन देना है ताकि वह चुनौतियों का सामना कर सके और नए अवसरों का लाभ उठा सके। मुझे यकीन है कि AAAI के सदस्यों और इस व्यापक इकोसिस्टम के साथ मिलकर हम उद्योग के भविष्य को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

वहीं, उपाध्यक्ष बनने पर राणा बरुआ ने कहा, “AAAI का उपाध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है और यह इंडस्ट्री के मुझ पर विश्वास का प्रतीक है। मैं इस गतिशील उद्योग में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और इसके विकास में योगदान देने के लिए तत्पर हूं।”

AAAI बोर्ड में भविष्य में कुछ अनुभवी व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा और बोर्ड को और व्यापक बनाने के लिए बाद में कई और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


टैग्स प्रशांत कुमार प्रेजिडेंट ग्रुप एम मीडिया ऐडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

58 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

43 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago