होम / ऐड वर्ल्ड / मीडिया में विज्ञापन खर्च को लेकर कैसी रही यह छमाही, पढ़ें ये रिपोर्ट

मीडिया में विज्ञापन खर्च को लेकर कैसी रही यह छमाही, पढ़ें ये रिपोर्ट

‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2020 का अर्द्धवार्षिक रिव्यू (Mid-Year Review) हाल ही में जारी हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘पिच मैडिसन एडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2020 का अर्द्धवार्षिक रिव्यू (Mid-Year Review) मंगलवार को जारी हुआ। इस रिपोर्ट के अनुसार दूसरी तिमाही (Q2) में विज्ञापन खर्च (AdEx) में काफी कमी आई है। कोविड के प्रभाव के कारण यह कमी 65 प्रतिशत तक हुई है। इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पहली तिमाही (Q1) में विज्ञापन खर्च के अनुबंध आठ प्रतिशत तक ही रहे और ट्रेडिशनल मीडिया में विज्ञापन खर्च में सबसे ज्यादा कमी देखी गई। इस रिपोर्ट ने यह संकेत भी दिए कि इस साल विज्ञाप खर्च वर्ष 2017 और 2018 के स्तर से भी कम होगा। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पिच मैडिसन रिपोर्ट का अर्द्धवार्षिक रिव्यू (H1 Outlook) लाया गया है, जिसके अनुसार वर्ष 2020 की पहली छमाही (2020 H1) में विज्ञापन खर्च में 39 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है। ट्रेडिशनल मीडिया के लिए यह काफी निराशाजनक खबर है, जिसकी ग्रोथ 47 प्रतिशत तक घटी है। हालांकि, यह कमी दूसरी तिमाही में ज्यादा है, जब विज्ञापन खर्च 65 प्रतिशत तक घटा है।

दूसरी तिमाही में ट्रेडिशनल मीडिया की ग्रोथ में भी 71 प्रतिशत तक कमी देखी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, जून और जुलाई में टीवी और डिजिटल वापसी करते हुए प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन प्रिंट, सिनेमा और आउटडोर जैसे माध्यम इस मामले में भाग्यशाली नहीं रहे हैं। इस रिपोर्ट में पिछले साल के विज्ञापन खर्च और उसमें योगदान देने वाले इवेंट्स पर भी प्रकाश डाला गया है। जैसे-पिछले साल आईपीएल, आईसीसी वर्ल्ड कप और चुनाव भी थे, जिसके कारण पिछले साल की दूसरी तिमाही में इनका योगदान करीब 3000 करोड़ रुपये (पिछले साल की दूसरी तिमाही के विज्ञापन खर्च का 34 प्रतिशत) था। हालांकि, महामारी ने अप्रैल-मई-जून की इस तिमाही में इन दोनों पैसे जुटाने वाले इवेंट्स को दूर कर दिया, जिससे यह गिरावट दर्ज की गई।

इसे शब्दों में कहें तो विज्ञापन खर्च जो पिछले साल की पहली छमाही (H1’19) में 35110 करोड़ रुपये था, वह इस साल की पहली तिमाही (H1 2020) में करीब 14000 रुपये घटकर 21298 करोड़ रुपये रह गया है। ट्रेडिशनल मीडिया में पहली छमाही में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। हाल के वर्षों में डिजिटल मीडिया के विज्ञापन खर्च की ग्रोथ भी प्रभावित हुई है, लेकिन इसमें मुश्किल से सात प्रतिशत तक की कमी हुई है। इस साल अप्रैल,मई, जून (AMJ 2020) में टीवी और डिजिटल ने मिलकर करीब 80 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया। इसमें प्रिंट का शेयर महज 18 प्रतिशत और रेडियो का एक प्रतिशत रहा, वहीं आउट ऑफ होम और सिनेमा का मार्केट शेयर शून्य रहा।

भारतीय विज्ञापन खर्च की बात करें तो अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही, जबकि इस दौरान ऑरिजिल कंटेंट में कमी के बावजूद टीवी की व्युअरशिप में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई और इस पर बिताए जाने वाले समय में भी बढ़ोतरी हुई। तमाम ब्रॉडकास्टर्स छूट के लुभावने ऑफर्स के बावजूद एडवर्टाइजर्स को अपनी ओर वापस लाने में नाकामयाब रहे और प्रिंट व रेडियो से करीब आधे एडवर्टाइजर्स ने अपने कदम खींच लिए, जबकि टीवी पर भी इन तीन महीनों में एडवर्टाइजर्स की संख्या में काफी कमी देखी गई।

यदि कैटेगरी की बात करें तो लगभग सभी में कमी देखी गई। टेलिकॉम, ट्रैवल क्लोथिंग, फैशन और ड्यूरेबल्स कैटेगरी सबसे ज्यादा प्रभावित रही। एफएमसीजी में ज्यादा उछाल देखा गया और इसका शेयर पिछले साल 33 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया। इस साल की दूसरी छमाही (H2 2020) के लिए अनुमान लगाया गया है कि विज्ञापन खर्च में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उम्मीद है कि टीवी और डिजिटल सामान्य स्थिति में वापस आ जाएंगे। आईपीएल, कौन बनेगा करोड़पपति और बिग बॉस की लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर इनके बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।   

हालांकि, इस पूरे साल ग्रोथ में कमी दिखाई दे सकती है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यदि सितंबर में तमाम ऑफिस खुल जाते हैं तो इस साल की पहली छमाही (H1’20) के मुकाबले दूसरी छमाही (H2’20) में विज्ञापन खर्च 60 प्रतिशत से बढ़कर 72 प्रतिशत होना चाहिए। आखिर में रिपोर्ट में यह संकेत दिए गए हैं कि इस महामारी  इंडस्ट्री तीन साल पीछे जा सकती है। इसके साथ ही यह आशा भी जताई है कि यदि फेस्टिव सीजन और कंज्यूमर्स की भावनाएं इंडस्ट्री को वापसी करने में मदद करते हैं तो मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर दो साल पीछे जा सकता है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-


टैग्स पिच मैडिसन रिपोर्ट पीएमआर ट्रेडिशनल मीडिया 2020 एडेक्स डीग्रोथ
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago