होम / ऐड वर्ल्ड / TAM AdEx की रिपोर्ट: 2024 में विज्ञापनों में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का जलवा बरकरार

TAM AdEx की रिपोर्ट: 2024 में विज्ञापनों में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का जलवा बरकरार

TAM AdEx ने हाल ही में 2024 के लिए टैम सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट रिपोर्ट जारी की है, जिसमें टेलीविजन विज्ञापनों में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के विभिन्न पहलुओं को कवर किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

TAM AdEx ने हाल ही में 2024 के लिए टैम सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट रिपोर्ट (TAM Celebrity Endorsement Report) जारी की है, जिसमें टेलीविजन विज्ञापनों में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के विभिन्न पहलुओं को कवर किया गया है। इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले सेलिब्रिटी, उनके द्वारा प्रमोट किए गए सेक्टर, कैटेगरी व ब्रैंड्स, सेलेब्रिटी और नॉन-सेलेब्रिटी विज्ञापनों का अनुपात, मासिक व वार्षिक सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट ट्रेंड और आयु व लिंग के आधार पर विज्ञापन अपील के अंतर को शामिल किया गया है। 

2024 में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट वाले विज्ञापनों की मात्रा में 2023 की तुलना में 3% की वृद्धि देखी गई, जिससे यह साबित होता है कि विज्ञापन इंडस्ट्री में सितारों का प्रभाव बरकरार है। खासकर आईपीएल सीजन के दौरान विज्ञापन गतिविधियों में जबरदस्त उछाल आया, जिससे अप्रैल-जून 2024 की अवधि दैनिक विज्ञापन वॉल्यूम के लिहाज से सबसे सक्रिय रही। मई में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी विज्ञापन प्रसारित हुए, जबकि दिसंबर में यह संख्या सबसे कम रही।

रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष फिल्मी अभिनेता कुल विज्ञापन एंडोर्समेंट मार्केट का 42% हिस्सा कवर करते हैं। टेलीविजन विज्ञापनों में हर चार में से एक विज्ञापन में कोई न कोई सेलिब्रिटी नजर आता है। 2024 में, 77% टीवी विज्ञापनों में फिल्मी सितारे शामिल रहे, इसके बाद 14% विज्ञापनों में स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज और 9% में टीवी स्टार्स नजर आए।

खाद्य और पेय पदार्थ (F&B), पर्सनल केयर/पर्सनल हाइजीन और हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स ऐसी शीर्ष कैटेगरीज रहीं, जिनमें सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट हुए। इन तीन कैटेगरीज ने 50% से अधिक विज्ञापनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य प्रमुख कैटेगरीज में सर्विसेज, बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल और लैंड मैटेरियल्स/इक्विपमेंट, पर्सनल हेल्थकेयर, हेयर केयर, लॉन्ड्री, बैंकिंग/फाइनेंस/इन्वेस्टमेंट और ऑटो सेक्टर शामिल रहे।

2024 में, F&B सेक्टर के विज्ञापनों में पुरुष सेलिब्रिटी की मौजूदगी अधिक देखी गई, जबकि पर्सनल केयर/पर्सनल हाइजीन कैटेगरी में महिला सेलिब्रिटी का वर्चस्व रहा। कृषि, टेलीकॉम/इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और मीडिया सेक्टर के विज्ञापनों में केवल पुरुष सेलिब्रिटी को ही एंडोर्समेंट का मौका मिला।

टॉप 10 विज्ञापन कैटेगरीज ने कुल सेलिब्रिटी एंडोर्स्ड विज्ञापनों का 35% योगदान दिया। इनमें टॉयलेट/फ्लोर क्लीनर्स, टॉयलेट सोप्स, वॉशिंग पाउडर/लिक्विड्स, एरेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, पेंट्स, बिल्डिंग मैटेरियल्स/सिस्टम्स, हेयर डाई, ई-कॉम ऑनलाइन शॉपिंग, मिल्क बेवरेजेस और बिस्किट्स शामिल रहे।

‘ई-कॉम-गेमिंग’ कैटेगरी ने सबसे अधिक 53 सेलिब्रिटीज को एंडोर्समेंट के लिए आकर्षित किया, जिसमें विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों के सितारे शामिल थे। इसके बाद ‘मसाले’ कैटेगरी में 34 सेलिब्रिटी विज्ञापन का हिस्सा बने, जिससे इस सेक्टर की व्यापक अपील और विपणन क्षमता स्पष्ट होती है। अन्य प्रमुख कैटेगरीज में बिल्डिंग मैटेरियल्स/सिस्टम्स (33), ई-कॉम-ऑनलाइन शॉपिंग (25), रिटेल आउटलेट-ज्वेलर्स (24), होजरी (24), एरेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (23), पेंट्स (23), बिस्किट्स (21) और परफ्यूम्स/डिओडरेंट्स (20) शामिल थे।

2024 में टेलीविजन विज्ञापनों पर अक्षय कुमार का दबदबा रहा, जो सभी चैनलों पर प्रतिदिन 20 घंटे की दृश्यता के साथ सबसे अधिक दिखाई देने वाले सेलिब्रिटी बने। शाहरुख खान 16 घंटे प्रतिदिन की दृश्यता के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उनके ब्रैंड एंडोर्समेंट की मजबूती साफ झलकती है। अन्य प्रमुख सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन, एम.एस. धोनी, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, एम.एस. धोनी, कियारा आडवाणी और रणबीर कपूर 2024 की टॉप 10 सूची में नए प्रवेशी रहे। खास बात यह रही कि एम.एस. धोनी ने 2024 में सबसे ज्यादा 52 ब्रैंड्स का एंडोर्समेंट किया, जिससे वे साल के सबसे ज्यादा डिमांड वाले सेलिब्रिटी बन गए।

सेलिब्रिटी कपल्स द्वारा किए गए विज्ञापनों की बात करें तो 50% विज्ञापनों में अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली और अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की जोड़ी नजर आई।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago