होम / ऐड वर्ल्ड / कौन-कौन बन सकता है मोदी का मंत्री, लगाइए अंदाजा और जीतिए ये इनाम

कौन-कौन बन सकता है मोदी का मंत्री, लगाइए अंदाजा और जीतिए ये इनाम

पत्रिका समूह की ओर से दिए जाएंगे कुल 12 लाख रुपए के पुरस्कार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

एक बार फिर मोदी सरकार बन चुकी है। लिहाजा, अब इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नई सरकार में किसे क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी? क्या अमित शाह मंत्री बनेंगे, क्या वित्त मंत्रालय का ज़िम्मा पुन: अरुण जेटली को सौंपा जाएगा और क्या मोदी अमेठी में इतिहास रचने वालीं स्मृति ईरानी पर फिर से विश्वास जताएंगे? ये सवाल आजकल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं।

हालांकि, इनका जवाब तो मंत्रिमंडल गठन के बाद भी मिलेगा, लेकिन यदि आपको लगता है कि इस मामले में आपका आकलन सटीक साबित हो सकता है  तो देश के बड़े मीडिया घरानों में से एक पत्रिका समूह आपके लिए एक सुनहरा मौका लाया है। आप मोदी की ड्रीम टीम की अपनी भविष्यवाणी को पत्रिका के साथ साझा करके शानदार इनाम जीत सकते हैं। समूह के निदेशक सिद्धार्थ कोठारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कांटेस्ट की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है ‘डिकोडिंग द कैबिनेट! पत्रिका की प्रतियोगिता का हिस्सा बनें, प्रधानमंत्री की कैबिनेट के 9 प्रमुख मंत्रियों के नाम की भविष्यवाणी करें और कार सहित कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका पाएं’! पत्रिका के इस कांटेस्ट का नाम ‘नमो 9’ है। यानी आपको बताना है कि मोदी सरकार में 9 प्रमुख मंत्री कौन से हो सकते हैं और यदि आपके नाम मोदी कैबिनेट से मेल खाते हैं, तो आप शानदार पुरस्कारों के हक़दार बन जाएंगे। समूह कुल 12 लाख के पुरस्कार वितरित करेगा।

इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले http://flashbag.patrika.com/namo9/  पर जाना होगा। यहां आपको 9 मंत्रालयों के नाम दिखेंगे, जिनके ऊपर भावी मंत्रियों की फोटो के लिए जगह छोड़ी गई है। आपको प्रत्येक फोटो फ्रेम पर दिए + चिन्ह को क्लिक करना है। इसके बाद भाजपा नेताओं के नाम वाली सूची खुल जाएगी, आप अपने भावी मंत्री को सर्च भी कर सकते हैं। सभी 9 नामों का चयन करने के बाद आपको सबसे नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रतियोगिता में आप केवल 29 मई तक ही हिस्सा ले सकते हैं। विजेता के नामों की घोषणा चार जून को जाएगी।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स राजस्थान पत्रिका प्रतियोगिता मोदी सरकार नमो9प्रतियोगिता सिद्धार्थ कोठारी इनाम जीतने का मौका
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

3 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

4 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

5 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago