होम / ऐड वर्ल्ड / जानें, पिछले 5 वर्षों में प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों पर सरकारी खर्च

जानें, पिछले 5 वर्षों में प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों पर सरकारी खर्च

सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान बीओसी द्वारा विज्ञापन जारी किए गए अखबारों की संख्या 3,500 और 5,800 के बीच रही।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में अखबारों के विज्ञापनों पर 190 करोड़ रुपए से 625 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। बता दें कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के अंतर्गत आने वाले ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (BOC) के तहत मैगजीन समेत 7,256 अखबार सूचीबद्ध हैं।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के तहत बीओसी सरकार की विभिन्न नीतियों, स्कीमों, कार्यक्रमों और पहलों के बारे में सूचना के प्रसार के लिए विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान चलाता है। प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति, 2020 के अनुसार पैनल में शामिल अखबारों को ही विज्ञापन जारी किए जाते हैं।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान बीओसी द्वारा विज्ञापन जारी किए गए अखबारों की संख्या 3,500 और 5,800 के बीच रही। केंद्र सरकार द्वारा अखबारों को दिए जाने वाले विज्ञापनों की धनराशि सरकारी विज्ञापन की विभिन्न प्राथमिकताओं, आवश्यकताओं और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समयानुसार बदलती रहती है और पिछले पांच वर्षों के दौरान 190 करोड़ रुपए से लेकर 625 करोड़ रुपए के बीच रही।

मंत्री ने यह भी कहा कि बीओसी उन प्रकाशनों के लिए विज्ञापन जारी करता है, जो अभियान की आवश्यकता, उपलब्ध बजट, लक्षित पाठकों और ग्राहक विभागों द्वारा दर्शाई गई प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए और प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति, 2020 के अनुसार ही कदम उठाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में पत्रिकाओं सहित 7,256 प्रकाशन बीओसी के साथ सूचीबद्ध हैं। 24 मार्च 2022 तक पूर्वोत्तर राज्यों से संबंधित 120 अखबार बीओसी के साथ सूचीबद्ध हैं।


टैग्स अखबार विज्ञापन प्रिंट मीडिया सरकारी खर्च
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago