होम / ऐड वर्ल्ड / ASCI: जांच में भ्रामक निकले इन बड़ी कंपनियों के विज्ञापन

ASCI: जांच में भ्रामक निकले इन बड़ी कंपनियों के विज्ञापन

टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करती है भारतीय विज्ञापन मानक परिषद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था 'ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (ASCI) ने जुलाई में 489 विज्ञापनों की जांच की। ‘एएससीआई’ द्वारा इस बारे में सूचित किए जाने के बाद 151 एडवर्टाइजर्स ने अपने विज्ञापनों को हटा लिया। इसके बाद ‘एएससीआई’ की ‘कंज्यूमर कंप्लेंट्स काउंसिल’ (CCC) ने 338 विज्ञापनों का मूल्यांकन किया और 299 शिकायतों को सही ठहराते हुए जांच के लिए रोका गया।

इन 299 विज्ञापनों में 201 एजूकेशन सेक्टर के, 59 हेल्थकेयर सेक्टर के, नौ पर्सनल केयर के, चार फूड और बेवरेज सेक्टर के और 26 अन्य कैटेगरी के थे। इन सभी विज्ञापनों में ‘एएससीआई’ की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया था। इन सभी को भ्रामक विज्ञापनों की श्रेणी में रखा गया।  

स्‍वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई (SUO MOTO ACTION)

‘ASCI’ की प्रिंट और टीवी मीडिया सर्विलॉन्‍स ने ‘नेशनल ऐडवर्टाइजिंग मॉनीटरिंग सर्विसेज प्रोजेक्‍ट’ (NAMS) द्वारा स्‍वत: संज्ञान लेकर कुछ विज्ञापनों को जांच के लिए रोका गया। इसके त‍हत 409 विज्ञापनों में से 128 मामले तुरंत निपटा दिए गए। इनमें एडवर्टाइजर्स ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ये विज्ञापन हटा दिए गए थे। बाकी बचे विज्ञापनों की ‘CCC’ द्वारा जांच की गई और 278 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को बरकरार रखते हुए जांच के लिए रोका गया। इन 278 विज्ञापनों में 193 एजुकेशन सेक्टर के, 59 हेल्थ केयर सेक्टर के, सात पर्सनल केयर कैटेगरी के और 19 अन्य कैटेगरी के थे।  

फूड और बेवरेज कैटेगरी में एएससीआई ने जिन विज्ञापनों को भ्रामक पाया है, उनमें ‘ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड’ (हॉर्लिक्स प्रोटीन प्लस) का नाम भी शामिल है। वहीं ‘रसना इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ (Rasna Insta EnerG) के टीवी विज्ञापन के दावे को भी फर्जी पाया गया है। यदि पर्सनल केयर कैटेगरी की बात करें तो ‘जायडस वेलनेस लिमिटेड’ (नायसिल) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस विज्ञापन में दावा किया गया है कि यह पाउडर कीटाणुओं का तुरंत खात्मा करता है और तीन दिन में इसके परिणाम दिखने लगते हैं। यह विज्ञापन भी भ्रामक पाया गया। क्योंकि इसमें किसी भी तरह के मार्केट रिसर्च डाटा को नहीं दिखाया गया है।

इसके साथ ही अन्य कैटेगरी में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (Lloyd AC) और ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के दावे भी भ्रामक मिले। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के विज्ञापन में जहां दावा किया गया था कि उनका ए.सी 45 सेकेंड में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान कर देता है, जबकि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने पर्किंसन बीमारी के इलाज में अग्रणी होने का दावा किया था, लेकिन इससे संबंधित कोई सबूत नहीं दे सके।

वहीं, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zee Educare) के विज्ञापन में इसे देश का सबसे बड़ा एजुकेशन फेस्टिवल (India's Largest Education Festival) होने का दावा किया गया है, जो सही नही है। जांच में पता चला कि वर्ष 2019 में देश में कई करियर, एजुकेशन और ट्रेनिंग ट्रेड सो हुए। ऐसे में एडवर्टाइजर्स ऐसा कोई भी तुलनात्मक डाटा उपलब्ध नहीं करा सका, जिससे इसके दावे की पुष्टि हो।

टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TOI App) के प्रिंट विज्ञापन में इसे देश का सबसे ज्यादा भरोसेमंद न्यूज ब्रैंड होने का दावा किया गया है। केवल ‘रॉयटर्स इंस्टीट्यूट इंडिया डिजिटल रिपोर्ट’ (Reuters Institute India Digital News Report) के आधार पर यह दावा उचित नहीं है। यह दावा अस्पष्ट और भ्रामक है। जांच में पता चला कि सर्वे के नमूनों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले सिर्फ अंग्रेजी भाषा के न्यूज यूजर्स को शामिल किया गया। ऐसे में ये विज्ञापन ‘एएससीआई’ की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते मिले।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स भ्रामक विज्ञापन भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया कंज्यूमर कंप्लेंट्स काउंसिल टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago