होम / ऐड वर्ल्ड / ASCI: कसौटी पर खरे नहीं उतरे इन बड़ी कंपनियों के विज्ञापन
ASCI: कसौटी पर खरे नहीं उतरे इन बड़ी कंपनियों के विज्ञापन
विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करती है भारतीय विज्ञापन मानक परिषद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था 'ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (ASCI) की कसौटी पर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन खरे नहीं उतरे हैं। दरअसल, ASCI को 334 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के बाद इनमें से 229 विज्ञापनों को भ्रामक की श्रेणी में रखा गया है। इसमें वोडाफोन, मारुति सुजुकी, NIIT, अमूल, कोलगेट समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
ASCI ने हेल्थेकयर सेक्टर की 123 शिकायतों, विज्ञापन शिक्षा क्षेत्र की 83 शिकायतों, फूड एंड बेवरेज सेक्टर की सात व विज्ञापन और पर्सनल केयर की दो शिकायतों को सही पाया है। गुमराह करने वाले 14 विज्ञापन अन्य श्रेणी के रहे। जांच में ये सभी विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करते मिले।
ASCI के निरीक्षण के दौरान मौजूद 187 विज्ञापनों में से 70 विज्ञापनों को ब्रैंड्स ने सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया, जबकि 117 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को बरकरार रखा गया है। इन 117 विज्ञापनों में 79 एजुकेशन सेक्टर, 30 हेल्थ सर्विस सेक्टर, 4 फूड एंड बेवरेज सेक्टर से और 4 अन्य कैटेगरी के हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स भ्रामक विज्ञापन भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ऐडवर्टाइजिंग स्टैंsडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया