होम / ऐड वर्ल्ड / ASCI ने बताए ऐसे विज्ञापन, जिनकी वजह से ब्रैंड्स को पहुंचा नुकसान

ASCI ने बताए ऐसे विज्ञापन, जिनकी वजह से ब्रैंड्स को पहुंचा नुकसान

ऐसे विज्ञापन जो पुरुषों को खराब तरीके से चित्रित करते हैं, कम कपड़े पहने महिलाओं को दिखाते हैं या वित्तीय लाभ का दावा करते हैं, वे भारतीयों को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

ऐसे विज्ञापन जो पुरुषों को खराब तरीके से चित्रित करते हैं, कम कपड़े पहने महिलाओं को दिखाते हैं या वित्तीय लाभ का दावा करते हैं, वे भारतीयों को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। यह जानकारी उद्योग जगत की संस्था भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने ‘व्हाट इंडिया टेक्स ऑफंस टू’ शीर्षक नाम से जारी की गई अपनी रिपोर्ट में दी है।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि देश में पिछले तीन साल में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले विज्ञापन बढ़े हैं। इन विज्ञापनों के अपमानजनक रवैये पर लोगों ने कई सारी शिकायतें दर्ज कराई हैं।  

गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस संदर्भ में पिछले तीन सालों में 488 विज्ञापनों के खिलाफ ASCI को करीब 1700 शिकायतें मिली हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि विज्ञापन बनाने वाली कंपनियों ने देश की सांस्कृतिक सीमाओं की अवहेलना की और विज्ञापनों में जानबूझकर पुरुषों का मजाक उड़ाया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के कारण कंपनियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हुए हैं।

शिकायत में कहा कि विज्ञापन में धार्मिक पहचान पर चोट किया जा रहा है। परंपरा को एक नए तरीके से परिभाषित करने की कोशिश की जा रही है। नारियल व कुंडली को एक संकीर्ण सोच का दिखाया जा रहा है। 

‘व्हाट इंडिया टेक्स ऑफंस टू’ शीर्षक नाम से जारी की गई रिपोर्ट में छह प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है:

ऐसे विज्ञापन जो समाज में गलत संदेश दे रहे हैं-

ऐसे विज्ञापन जो व्यावसायिक लाभ के लिए समाज में गलत चीजों को सही बता कर उसे ऐड फिल्म के जरिए दिखाना, कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जैसे- White hat Jr, Levi’s denims, CRED, Ziddi Perfume, Kia motors के विज्ञापन

White hat Jr के जरिए सिर्फ कोडिंग सीखने वाले बच्चों का भविष्य सुनहरा है या फिर राहुल द्रविड़ को गुंडे के रूप में प्रदर्शित करने वाला CRED का विज्ञापन, जिसमें उनका गुस्से में कार का शीशा तोड़ना सही ठहराना, महिलाओं की बॉडी को एंगल्स में दिखाने वाला Ziddi Perfume का विज्ञापन।

बच्चों की मानसिकता को प्रभावित करने वाले विज्ञापन-

ऐसे विज्ञापन जो बच्चों के लिए अनुपयुक्त माने जाते हैं और प्राइम टाइम या पूरे परिवार के देखने के समय प्रसारित किए जाते हैं, जैसे पारले किसमी टॉफी वाला विज्ञापन, जिसमें एक बहुत ही छोटी लड़की अपने प्रेमी से चुंबन के लिए कहती है। या फिर Crax, Sebamed baby bath वाले विज्ञापन। वैसे कई भारतीयों की माने, तो ऐसे विज्ञापन जिसमें रोमांस, प्रेगनेंसी या डिलीवरी को दर्शाया जाए, जिससे एक छोटा बच्चा असहज सवाल पूछे, तो ऐसे विज्ञापनो को देखकर भी भारतीय परिवारों को गुस्सा आता है।

सामाजिक मर्यादा की सीमा लांघने वाली विज्ञापन-

ऐसे विज्ञापन जो ऐसे लोगों के कैरेक्टर को चित्रित करते हैं, या जो समाज द्वारा बनाए गए आदर-सम्मान की सीमाओं को लांघते हैं या जो रिश्तों का मजाक या फिर सामाजिक संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं, ऐसे विज्ञापन भी भारतीय परिवारों को देखना अच्छा नहीं लगा। (उदाहरण के लिए Amul Macho का विज्ञापन, जिसमें विक्की कौशल को पुरुष की निगाहों के बारे में दिखाया गया है) Bingo mad angles, Kwality walls भी इसका उदाहरण हैं।

पुरुषों का मजाक उड़ाने वाले विज्ञापन-

ऐसे विज्ञापन, जिनमें पुरुषों का मजाक उड़ाया जाता है, उदाहरण के लिए Pepperfry का विज्ञापन, जो एक उग्र महिला को एक पुरुष पर चाकू फेंकते हुए दिखाता है। Cars 24 व Lions gate के भी विज्ञापन हैं, जिनमें पतियों या फिर बॉयफ्रैंड का मजाक उड़ाया गया है। इस तरह के विज्ञापनों को देखकर ज्यादातर पुरुषों की रुची इनके प्रॉडक्ट खरीदने में कम हुई है।  

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन-

ICICI Banking Business, Manyavar, Wonder Cement, Fevicol- इन ब्रैंड्स के विज्ञापन को देखने वाले कई भारतीय ऐसे हैं, जिनको क्रिएटिविटी के नाम पर इस विज्ञापन को देखकर गुस्सा आया है, क्योंकि लोगों का मानना है कि इन विज्ञापनों में आस्था से जुड़ी चीजों का मज़ाक़ उड़ाते हुए दिखाया गया है।

अप्रिय वास्तविकताओं को दर्शाने वाले विज्ञापन-

अप्रिय वास्तविकताओं को दर्शाने वाले ऐसे विज्ञापन, जिनमें खून, मीट या मौत से जुड़ी बातों का खुलेआम जिक्र किया गया हो, वह भी देखना भारतीयों को रास नहीं आया। उदाहरण के लिए Stay free, policy bazaar, licious के विज्ञापन।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ने सभी ब्रैंड्स से उम्मीद जताई है की उनकी स्टडी को गंभीरता से लें और सही तरीके से अपने प्रॉडक्ट का विज्ञापन दिखाएं, जिससे उनकी सेल बढ़े, न कि विज्ञापन देखकर लोगों का गुस्सा।


टैग्स विज्ञापन ऐड भारतीय विज्ञापन मानक परिषद एएससीआई
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

3 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

4 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

5 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago