होम / ऐड वर्ल्ड / Amul Macho के खिलाफ Lux Cozi की शिकायत को ASCI ने नहीं पाया सही

Amul Macho के खिलाफ Lux Cozi की शिकायत को ASCI ने नहीं पाया सही

दो बड़े इनरवियर ब्रैंड्स लक्स कोजी और अमूल माचो के बीच अंडरवियर-बनियान के विज्ञापन को लेकर छिड़े विवाद पर फैसला आ गया है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दो बड़े इनरवियर ब्रैंड्स लक्स कोजी (Lux Cozi) और अमूल माचो (Amul Macho) के बीच अंडरवियर-बनियान के विज्ञापन को लेकर छिड़े विवाद पर फैसला आ गया है। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने लक्स कोजी के टीवी विज्ञापन के खिलाफ उसकी प्रतिस्पर्धी अमूल माचो की शिकायत को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने प्रचार अभियान की चोरी का दावा किया था।

लक्स कोजी का यह विज्ञापन बॉलीवुड सितारे वरुण धवन के साथ है। ASCI की उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC) ने पाया कि अवधारणा और निष्पादन तत्वों के संदर्भ में दोनों विज्ञापनों में मुश्किल से कोई समानता थी और यह विज्ञापन से जुड़े संहिता का उल्लंघन नहीं था। यही वजह है कि इस शिकायत को सही नहीं पाया गया।

आदेश में कहा गया कि CCC का निष्कर्ष है, ‘विज्ञापनदाता का विज्ञापन सामान्य बनावट, कॉपी, स्लोगन, दृश्य प्रस्तुतियों, संगीत या ध्वनि प्रभावों के लिहाज से शिकायतकर्ता के पहले आ चुके विज्ञापन के समान नहीं है। ASCI संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है।’

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने कहा, ‘इस शिकायत को सही नहीं पाया गया।’

बता दें कि अमूल माचो इनरवियर ब्रैंड के मालिक जे जी होजरी ने लक्स कोजी पर आरोप लगाया था कि उसके ‘टोइंग’ विज्ञापन की नकल की गई है। आरोप के मुताबिक लक्स ने अभिनेता वरुण धवन को लेकर शुरू किए नए विज्ञापन में ‘टोइंग’ की संगीत से लेकर लोकेशन तक की नकल की है।

आपको बता दें कि अमूल माचो का ‘टोइंग’ विज्ञापन  साल 2007 में शुरू किया गया था। वहीं, लक्स ने हाल ही में अभिनेता वरुण धवन को लेकर नया विज्ञापन शुरू किया है।


टैग्स टीवी विज्ञापन इनरवियर ब्रैंड्स  भारतीय विज्ञापन मानक परिषद लक्स कोजी अमूल माचो
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

5 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

6 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago