होम / ऐड वर्ल्ड / अनुप्रिया आचार्य को मिली AAAI की कमान, एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल हुए ये नाम
अनुप्रिया आचार्य को मिली AAAI की कमान, एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल हुए ये नाम
‘Publicis Groupe’ की सीईओ (साउथ एशिया) अनुप्रिया आचार्य को ‘एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) का प्रेजिडेंट चुना गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘Publicis Groupe’ की सीईओ (साउथ एशिया) अनुप्रिया आचार्य को ‘एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) का प्रेजिडेंट चुना गया है। उनका चयन वर्ष 2020-21 के लिए किया गया है। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में यह घोषणा की गई। अब तक इस पद पर रहे आशीष भसीन ने अनुप्रिया आचार्य को चार्ज सौंप दिया है। इसके अलावा ‘ग्रुप एम’ (GroupM) के सीईओ (साउथ एशिया) प्रशांत कुमार को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है।
एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी में बतौर मेंबर आनंद भडमकर (Dentsu Aegis Network Marketing Solutions Pvt Ltd), कुणाल ललानी (Crayons Advertising Pvt Ltd), मोहित जोशी (Havas Media India Pvt Ltd), प्रणव प्रेमनारायण (Prem Associates Advertising & Marketing), राणा बरुआ (Havas Worldwide India Pvt Ltd), विवेक श्रीवास्तव (Innocean Worldwide Communications Pvt Ltd) को शामिल किया गया है। आशीष भसीन वर्ष 2020-21 के लिए एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी के पदेन सदस्य (ex-officio member) होंगे।
अपनी नियुक्ति के बारे में अनुप्रिया आचार्य का कहना है, ‘इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थान के प्रेजिडेंट के तौर पर चुना जाना मेरे लिए मेरे लिए काफी सम्मान की बात है, इसके अलावा यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सारी दुनिया की तरह हमारी इंडस्ट्री भी महामारी से काफी बुरी तरह प्रभावित हुई है और यह हम सभी के लिए काफी मुश्किल समय है। मैं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के हितों को आगे बढ़ाने और AAAI को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करूंगी।’
वहीं, आशीष भसीन ने कहा, ‘मुझे दो साल बतौर प्रेजिडेंट इस प्रतिष्ठित संस्था के साथ काम करने का मौका मिला। मैं एग्जिक्यूटिव कमेटी के सभी मेंबर्स का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद अदा करता हूं। इसके अलावा मैं अनुप्रिया आचार्य को इस संस्था का प्रेजिडेंट चुने जाने पर बधाई देता हूं।’
टैग्स विवेक श्रीवास्तव आशीष भसीन अनुप्रिया आचार्य एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया पारसनाथ कुमार प्रणव प्रेमनारायण आनंद भडमकर राणा बरुआ कुणाल ललानी