होम / एडमिशन-जॉब्स / आर्टिकल लिखकर इन वेबसाइट्स से कर सकते हैं अच्छी कमाई...

आर्टिकल लिखकर इन वेबसाइट्स से कर सकते हैं अच्छी कमाई...

वेबसाइट पर लिखकर कमाने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि लोगों को उन वेबसाइट्स का बारे में सही जानकारी नहीं होती है, जो फ्रीलांसर राइटर्स से काम मांगती है। हिंदी न्यूजपोर्टल मनी भास्कर (money.bhaskar.com) ने कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे में जानकारी दी है जो सीधे फ्रीलांसर से काम मांग रही है और उसके लिए अच्छी रकम भी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वेबसाइट पर लिखकर कमाने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि लोगों को उन वेबसाइट्स का बारे में सही जानकारी नहीं होती है, जो फ्रीलांसर राइटर्स से काम मांगती है। हिंदी न्यूजपोर्टल मनी भास्कर (money.bhaskar.com) ने कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे में जानकारी दी है जो सीधे फ्रीलांसर से काम मांग रही है और उसके लिए अच्छी रकम भी दे रही हैं।  इस वेबसाइट्स के बारे में आप यहां भी पढ़ सकते हैं। लेकिन यह बताना जरूरी है कि आप इन वेबसाइट से जुड़ने से पहले अपने स्तर पर जांच जरूर कर लें।

लिस्ट वर्स

इंफोटेनमेंट वेबसाइट लिस्टवर्स फ्रीलांसर राइटर्स से काम मांग रही है। इसके लिए वेबसाइट हर आर्टिकल के लिए 100 डॉलर देगी। आप वेबसाइट listverse पर जा सकते हैं वेबसाइट के सबसे नीचे राइट एंड गेट पेड का सेक्शन है। जहां आप लेख से जुड़े सभी नियम और शर्त पढ़ सकते हैं।

लिस्ट वर्स के किसी एक तरह के कंटेट पर काम नहीं करता है। आप इसमें किसी के बारे में भी लिख सकते हैं। हालांकि जैसा वेबसाइट के नाम में दिया गया है कि आपका कंटेट लिस्ट के रूप में होना चाहिए, जैसे टॉप 10। इस वेबसाइट पर भारत से जुड़े कंटेट भी शामिल हैं, ऐसे में भारतीय कंटेट के साथ  आप यहां अपने आर्टिकल भेज सकते हैं। आप एडिटर को मेल कर भी जानकारी ले सकते हैं।

मेट्रो पैरेंट

बच्चों की परवरिश से जुड़े कंटेट जारी करने वाली वेबसाइट मेट्रो पैरेंट भी फ्रीलांसर राइटर से आर्टिकल मांग रही है। इसमें आर्टिकल की गंभीरता और उसकी लंबाई के आधार पर पेमेंट किया जाता है। साइट पर दी जानकारी के मुताबिक आर्टिकल्स के लिए 35 से 350 डॉलर यानि करीब 23 हजार रुपए तक ऑफर किए गए हैं। साइट पर एडिटर का ईमेल भी दिया है जहां आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप वेबसाइट metroparent.com पर जाकर नीचे राइट फॉर अस सेक्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

इनकम डायरी

कमाई और मनी से जुड़े आर्टिकल पब्लिश करने वाली वेबसाइट इनकम डायरी भी फ्रीलांसर से आर्टिकल मांग रही है। आप incomediary.com वेबसाइट पर सभी नीचे राइट फॉर अस सेक्शन पर क्लिक कर सकते हैं। वेबसाइट ने संकेत दिए हैं कि वो सभी आर्टिकल पर पेमेंट नहीं करती। हालांकि वेबसाइट पर लिखा है कि अगर आप सब्जेक्ट में एक्सपर्ट हैं तो आर्टिकल के साथ अपनी फीस की जानकारी दें। अगर आपका आर्टिकल नया है और ऊंचे स्तर का है तो छपने पर फीस चुकाई जाएगी।

डेवलपर ट्यूटोरियल्स

अगर आपको आईटी सेक्टर में महारथ हासिल है तो डेवलपरट्यूटोरियल्स के जरिए आप उसे दूसरो को बांट सकते हैं वहीं इससे आपको कमाई भी होगी। आप developertutorials.com वेबसाइट में सबसे नीचे राइट फॉर अस सेक्शन में जा सकते हैं। वेबसाइट पर चार्जेस नहीं दिए गए हैं, उनके मुताबिक चार्ज कंटेट के हिसाब से हैं। वहीं इस वेबसाइट पर नजर रखने वाले और काम कर चुके ब्लॉगर के मुताबिक राइटर को 30 से 50 डॉलर हर आर्टिकल के लिए और 50 से 100 डॉलर हर ट्यूटोरियल के लिए मिल सकता है।

राइटर्सवीकली

वेबसाइट राइटर्सवीकली भी फ्रीलांसर के आर्टिकल मांगती है। लेख लिखने वाले वेबसाइट writersweekly.com पर जाकर राइट फॉर अस सेक्शन में जा सकते हैं। वेबसाइट में सीधे आर्टिकल सबमिट नहीं किए जा सकते हैं। आप साइट में अपने आर्टिकल के बारे में जानकारी दे सकते हैं। अगर वेबसाइट आपको असाइनमेंट देती है तो आपको इसके लिए भुगतान किया जाएगा।

हालांकि वेबसाइट्स ने अप्रैल 2017 तक आर्टिकल की बुकिंग कर दी है। अगर आप गंभीरता से फ्रीलांसिंग को अपना करियर बना रहे हैं तो इस वेबसाइट को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ब्लॉगर्स के मुताबिक ये वेबसाइट 60 डॉलर यानि करीब 4000 रुपए के औसत से आर्टिकल का भुगतान करती है।

(साभार: मनीभास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

20 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

3 days ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 week ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

20 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

20 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

20 hours ago