होम / एडमिशन-जॉब्स / वेब पोर्टल ने विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन
वेब पोर्टल ने विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन
टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुड़ी नई-नई जानकारियां, उनकी समीक्षा और विशेषज्ञों की राय आदि के बारे बताने वाले वेब पोर्टल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टेक्नोलॉजी और गैजेट्स से जुड़ी नई-नई जानकारियां, उनकी समीक्षा और विशेषज्ञों की राय आदि के बारे बताने वाले वेब पोर्टल www.gadgetbridge.com को करेसपॉन्डेंट्स/टेक्नोलॉजी कंटेंट राइटर्स की आवश्यकता है। ये नियुक्तियां दिल्ली ऑफिस के लिए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों की टेक्नोलॉजी और गैजेट्स में गहरी रुचि होनी चाहिए। आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर गहरी पकड़ होनी चाहिए।
इसके अलावा सकारात्मक सोच, समय पर काम पूरा करने और ऑन पत्रकारिता की जरूरतों के अनुसार तेजी से काम करने में निपुण होना चाहिए। इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेखन में अनुभवी आवेदकों और मास कम्युनिकेशन में डिग्री धारकों के वरीयता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक वर्तमान सीटीसी का विवरण देते हुए contact@yamedianetworks.com पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स