होम / एडमिशन-जॉब्स / सोशल मीडिया में बनाना चाहते हैं करियर, यहां करें आवेदन
सोशल मीडिया में बनाना चाहते हैं करियर, यहां करें आवेदन
सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक पत्रकारों के लिए बहुत ही...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक पत्रकारों के लिए बहुत ही बेहतर मौका सामने आया है। दरअसल, बृज विकास परिषद के लिए ऐसे सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे- ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सऐप आदि को अच्छी तरह से हैंडल कर सके। इसके साथ ही ब्रज विकास परिषद के आधिकारिक ऐप को भी संभाल सके।
मथुरा की जीएलए (GLA) यूनिवर्सिटी के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) डॉ. एके गुप्ता की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चुने गए उम्मीदवार को ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष व रिटायर्ड आईपीएस शैलजाकांत मिश्र के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इस पद के लिए वेतन 25000 रुपए मासिक होगा और कार्यक्षेत्र मथुरा होगा।
इस पद पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी anoop@gla.ac.in पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं-
टैग्स मीडिया जॉब्स ब्रज विकास परिषद