होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए Zee समूह से जुड़ने का बेहतर मौका, करें आवेदन
पत्रकारों के लिए Zee समूह से जुड़ने का बेहतर मौका, करें आवेदन
देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) को ऐसे उत्साही युवाओं की जरूरत है, जो पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए नेटवर्क्स की ओर से न्यूज एंकरिंग के पदों के लिए फ्रेशर्स से आवेदन मांगे गए हैं। आवश्यक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक युवाओं के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी बोलने व लिखने में पारंगत होना चाहिए। इन पदों के लिए पूर्व में एंकरिंग का अनुभव आवश्यक नहीं है। ये नियुक्तियां नोएडा के लिए हैं।
उम्मीदार की आयु 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए और न्यूज व समसामयिक घटनाओं में आवेदक की रुचि होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूमे फोटोग्राफ के साथ anchor@zeemedia.esselgroup.com पर भेज सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए विज्ञापन को देखें-
टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड न्यूज एंकरिंग मीडिया जॉब