होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए न्यूज चैनल में काम करने का बेहतरीन मौका
पत्रकारों के लिए न्यूज चैनल में काम करने का बेहतरीन मौका
नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए यह खबर बहुत काम की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, लखनऊ से प्रसारित होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया वॉच’ (India watch) को आउटपुट डेस्क के लिए प्रड्यूसर्स और एंकर्स के साथ तमाम पदों पर मीडिया कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़, हिंदी टाइपिंग (मंगल फ़ॉन्ट) और ख़बरों की समझ होनी बेहद ज़रूरी है। प्रड्यूसर्स के लिए तीन से चार साल के अनुभवी और एंकर्स के लिए दो से तीन साल के अनुभवी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अलावा चैनल की ओर से पैनल प्रड्यूसर, स्विचर (online editor for Fora), एमसीआर ऑपरेटर, विडियो एडिटर (FCP), सोशल मीडिया विशेषज्ञ, सब एडिटर (सोशल मीडिया) और कैमरामैन पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भी दो से तीन साल के अनुभवी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रेज्यूमे indiawatchdesk@gmail.com पर भेजे सकते हैं अथवा हमारे कार्यालय- 16, राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ (उप्र) 226001 पर रिज्यूमे के साथ सीधे एचआर विभाग से संपर्क कर सकते हैं। एंकर्स अपना एंकरिंग का विडियो लिंक भी जरूर भेजें या विडियो फुटेज साथ लाएं।
टैग्स मीडिया जॉब्स इंडिया वॉच