होम / एडमिशन-जॉब्स / रूरल रिपोर्टिंग अवॉर्ड जीतने का सुनहरा मौका, जल्‍द करें आवेदन

रूरल रिपोर्टिंग अवॉर्ड जीतने का सुनहरा मौका, जल्‍द करें आवेदन

समाचार4मी‍डिया ब्‍यूरो ।। चरखा डेवलपमेंट कम्‍युनिकेशन नेटवर्क (Charkha Development Communication Network) द्वारा गठित संजय घोष रूरल रिपोर्टिंग अवॉर्ड्स 2016-17 (Sanjoy Ghose Rural Reporting Awards 2016-17) की घोषणा कर दी गई है। इस अवॉर्ड का उद्देश्‍य ग्रामीण क्षेत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्‍यूरो ।।

चरखा डेवलपमेंट कम्‍युनिकेशन नेटवर्क (Charkha Development Communication Network) द्वारा गठित संजय घोष रूरल रिपोर्टिंग अवॉर्ड्स 2016-17 (Sanjoy Ghose Rural Reporting Awards 2016-17) की घोषणा कर दी गई है। इस अवॉर्ड का उद्देश्‍य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के विकास से संबंधित मुद्दों, खासकर हाशिये पर धकेल दिए गए समुदाय से संबंधित मुद्दों पर बेहतरीन स्‍टोरी को बाहर निकालकर लाना है। स्‍टोरी ऐसी होनी चाहिए, जो सामाजिक विकास के मुद्दों को हाईलाइट करती हो। इसके तहत 20-20 हजार रुपये के तीन अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता (ELIGIBILITY)- इस अवॉर्ड के लिए लद्दाख निवासी महिला एवं पुरुष दोनों पात्र हैं जिनमें सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि हो। लद्दाख से बाहर के ऐसे लोग जो यहां आकर इस क्षेत्र में महिलाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर लिखते हों, वे भी इस अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मीडिया हाउस और पब्लिकेशन से जुड़े हुए पत्रकार इसके तहत आवेदन नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों ने लद्दाख में होने वाली चरखा राइटिंग स्किल्‍स वर्कशॉप (Charkha Writing Skills Workshops) में भाग लिया था, उन्‍हें वरीयता दी जाएगी।

आवेदन प्रकिया (APPLICATION PROCESS)-  आवेदक को अपना सीवी (CV) भेजना होगा जिसमें उनकी शैक्षिक योग्‍यता और कार्य के अनुभव का विवरण लिखना होगा। इसके अलावा उन्‍हें अपना लिखा हुआ एक आर्टिकल भी भेजना होगा। यह आर्टिकल 1000 शब्‍दों से कम नहीं होना चाहिए और इसे महिलाओं से संबंधित होना चाहिए। आर्टिकल हिंदी, अंग्रेजी अथवा उर्दू में भेजा जा सकता है। आर्टिकल टाइप किया हुआ होना चाहिए और इसे एमएस वर्ड फॉर्मेट (MS Word format) में होना चाहिए। यदि आर्टिकल की हार्ड कॉपी भेज रहे हैं तो टाइप की हुई तीन कॉपियां भेजनी होंगी। आर्टिकल से संबंधित दो फोटो भी आवेदक को भेजने होंगे। कोई भी आवेदक अपनी दो से ज्‍यादा एंट्री/थीम नहीं भेज सकता है। आवेदक स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, महिला सशक्‍तीकरण, जलवायु परिवर्तन आदि थीम पर आर्टिकल तैयार कर सकते हैं।

आवेदक अपना आवेदन  sujata@charkha.org, mario@charkha.org और mario.c.noronha@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

आवेदक को सब्‍जेक्‍ट में एप्‍लीकेशन फॉर संजय घोष रूरल रिपोर्टिंग अवॉर्ड्स (लद्दाख) 2016 (Application for Sanjoy Ghose Rural Reporting Awards (Ladakh) 2016) लिखना होगा।

इसके अलावा आवेदन पोस्‍ट के द्वारा

मारियो नूरोन्‍हा (Mario Noronha)

बी- 106, बेसमेंट, शिवालिक

मालवीय नगर, नई दिल्‍ली-110017 के पते पर भी भेजे जा सकते हैं।

अधूरे आवेदन स्‍वीकार नहीं किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2016 है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 days ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

5 days ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 week ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

23 hours ago