होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां करें आवेदन
पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां करें आवेदन
पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, एजेंसी को प्रशिक्षु उपसंपादक की जरूरत है। यह पद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले युवा पत्रकार के लिए है। टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं स्वास्थ्य में रुचि रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।
इस पद के लिए अनिवार्य योग्यता के तहत अंग्रेजी से
हिंदी अनुवाद में दक्षता होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग की स्पीड कम से कम
50 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। बताया जाता है कि चुने गए अभ्यर्थियों को लिखित
टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। केवल चयनित आवेदकों को ही ईमेल से सूचना दी
जाएगी। इस पद के लिए इच्छुक आवेदक jobianshindi@gmail.com पर 10 दिसंबर 2018 तक अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब आईएएनएस