होम / एडमिशन-जॉब्स / Network18 में काम करने का मौका, करें आवेदन
Network18 में काम करने का मौका, करें आवेदन
‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप में काम करने के इच्छुक पत्रकारों के लिए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप में काम करने के इच्छुक पत्रकारों के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, ग्रुप को सोशल मीडिया प्रड्यूसर की जरूरत है। इसके लिए ग्रुप की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। यह पद नोएडा के लिए है।
इस पद पर चयनित आवेदकों को नेटवर्क18 के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे-फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही ग्रुप की डिजिटल और सोशल मीडिया की जरूरतों को समझते हुए उसके अनुसार काम करना होगा। वहीं, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्रैंड को प्रमोट करने के साथ ही नेटवर्क18 के कार्यक्रमों को कवर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें उपलब्ध कराना होगा।
इच्छुक आवेदक Varsha.sinha@nw18.com पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स नेटवर्क18 नौकरी