होम / एडमिशन-जॉब्स / नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए बेहतर मौका
नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए बेहतर मौका
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए एक बहुत ही अच्छा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है। प्रमुख प्रकाशन संस्थान वाणी प्रकाशन के संपादकीय विभाग में वैकेंसी है। दरअसल, वाणी प्रकाशन को एक सहायक संपादक की तलाश है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ और रचनात्मक लेखन में रुचि होनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
आवेदक को कम से कम चार साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए 25000 रुपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे editorialdept@vaniprakashan.in पर भेज सकते हैं। रिज्यूमे के साथ लेखन सैंपल भी संलग्न करना होगा। ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से हासिल कर सकते हैं-
टैग्स मीडिया जॉब्स वाणी प्रकाशन