होम / एडमिशन-जॉब्स / इंडिया टुडे समूह की वेबसाइट ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी
इंडिया टुडे समूह की वेबसाइट ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी
पत्रकारिता में तमाम नए तरह के प्रयोग करने और अपने अनूठे कंटेंट के लिए पहचाने जाने वाली...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारिता में तमाम नए तरह के प्रयोग करने और अपने अनूठे कंटेंट के लिए पहचाने जाने वाली इंडिया टुडे समूह की हिंदी वेबसाइट ‘लल्लनटॉप’ को विभिन्न पदों पर पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए वेबसाइट की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें सोशल मीडिया मैनेजर, यूट्यूब मैनेजर, विडियो प्रड्यूसर, सब-एडिटर, ट्रेनी, स्क्रिप्टिंग/विडियो/रिसर्च (दो पद) और विडियो एडिटर शामिल हैं।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक पत्रकार अपना रिज्यूमे और कम से कम 2 वर्क सैंपल jobs.lallantop@gmail.com पर भेज सकते हैं। रिज्यूमे भेजने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2019 है। सभी पद नोएडा के लिए हैं। टेस्ट के लिए भी आवेदक को नोएडा बुलाया जाएगा। आवेदन की जांच के बाद जिन लोगों को टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, सिर्फ उन्हें ई-मेल से सूचना दी जाएगी।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://www.thelallantop.com/news/job-opportunities-in-the-lallantop/
टैग्स लल्लनटॉप