होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए पुरस्कार जीतने का मौका, जल्द करें आवेदन
पत्रकारों के लिए पुरस्कार जीतने का मौका, जल्द करें आवेदन
सामाजिक सरोकारों को समर्पित 'उत्तरजन टुडे' पत्रिका के फरवरी में तीन वर्ष पूरे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘उत्तरजन टुडे’ पत्रिका के फरवरी में तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए पत्रिका ने विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले तीन ग्रामीण पत्रकारों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
इस पुरस्कार के लिए ग्रामीण पत्रकारों से जनसरोकारों, महिला विमर्श और उत्पादकता के सवाल पर की गई रिपोर्टिंग व लेख आमंत्रित किए गए हैं। पत्रिका के अनुसार, ग्रामीण पत्रकार पिछले एक साल की अवधि के दौरान अपने रचनात्मक लेखों के अलावा उत्पादकता, पर्यावरण संबंधी समाचारों की छायाप्रति 9410960088, 9412052338 नंबर पर या uttarjan.today@gmail.com पर भेज सकते हैं। अधिकतम पांच प्रकाशित लेख भेजे जा सकते हैं।
पुरस्कार का निर्णय सेवानिवृत्त आईएएस एसएस पागती की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि तीन फरवरी है। इसके बाद कोई भी दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। समिति का फैसला ही अंतिम होगा।
पत्रिका के संपादक पीसी थपलियाल के अनुसार, प्रयोग के तौर पर पहले चरण में प्रिंट मीडिया को शामिल किया गया है। जल्द ही इस पुरस्कार के तहत न्यूज चैनल, फोटोग्राफर और सोशल मीडिया को भी शामिल किया जाएगा। बताया जाता है कि अभी नकद पुरस्कार की व्यवस्था नहीं हुई है, लेकिन आने-जाने का किराया व रहने-खाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पुरस्कार के लिए निष्पक्षता जरूरी है। आवेदक यदि किसी भी सदस्य से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से संपर्क करेगा तो उसकी दावेदारी समाप्त समझी जाएगी।
टैग्स उत्तरजन टुडे पत्रिका पुरस्कार