होम / एडमिशन-जॉब्स / इस यूनिवर्सिटी को चाहिए पत्रकारिता विभाग के लिए फैकल्टी..
इस यूनिवर्सिटी को चाहिए पत्रकारिता विभाग के लिए फैकल्टी..
प्रोफेसर्स, एसोसिएट प्रोफेसर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर्स के पदों पर नियुक्ति के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के एमिटी स्कूल ऑफ़ कम्युनिकेशन विभाग को फैकल्टी की आवश्यकता है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर्स, एसोसिएट प्रोफेसर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर्स के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास स्नातक के साथ ही पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पीएचडी की अनिवार्यता के साथ ही काम का अनुभव होना चाहिए।
प्रतिष्ठित जर्नल्स में जिनके शोध प्रकाशित हो चुके होंगे, ऐसे आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर, 2018 से पहले अपना अपडेट रिज्यूमे sgulati1@amity.edu पर भेज सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
http://app.amizone.net/recruitment/onlineapp.aspx
टैग्स एमिटी यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स