होम / एडमिशन-जॉब्स / Zee मीडिया को अपने इस चैनल व वेबसाइट के लिए चाहिए पत्रकार, यूं करें अप्लाई
Zee मीडिया को अपने इस चैनल व वेबसाइट के लिए चाहिए पत्रकार, यूं करें अप्लाई
इन पदों पर नौकरी के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जो आवेदक वीडियो और लाइव भी कर सकें, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संगठन ‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह को अपने बिजनेस न्यूज चैनल ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और इसकी वेबसाइट के लिए शो प्रड्यूसर्स और कंटेंट राइटर्स की तलाश है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
ये पद मुंबई के लिए हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, चैनल में शो प्रड्यूसर पद के लिए आवेदक के पास तीन साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। उसे मार्केट ट्रेंड्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। अन्य जरूरी योग्यताओं के साथ बिजनेस न्यूज और स्टॉक मार्केट की जानकारी आवश्यक है।
इसके अलावा चैनल की वेबसाइट zeebiz.com में कंटेंट राइटर्स (हिंदी/अंग्रेजी) के पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक के पास पांच साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्टॉक मार्केट, आईपीओ, म्युचुअल फंड, कमोडिटीज और पर्सनल फाइनेंस आदि की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। संबंधित विषय पर रोजाना दस से 12 आर्टिकल (350 से 400 शब्दों में) लिखने में सक्षम होना चाहिए। जो आवेदक वीडियो और लाइव भी कर सकें, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे shweta.s@zeemedia.esselgroup.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जी मीडिया जी बिजनेस कंटेंट राइटर्स शो प्रड्यूसर्स