होम / एडमिशन-जॉब्स / PTI में डिप्टी एडिटर समेत तमाम पदों पर वैकेंसी
PTI में डिप्टी एडिटर समेत तमाम पदों पर वैकेंसी
देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) में काम करने का पत्रकारों के पास बहुत ही अच्छा मौका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) में काम करने का पत्रकारों के पास बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, न्यूज एजेंसी ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इनमें कैमरा पर्सन, चीफ अर्काइविस्ट, चीफ कैमरा पर्सन, चीफ विडियो एडिटर, करेसपॉन्डेंट, डिप्टी एडिटर, प्रड्यूसर (अर्काइव्स), प्रड्यूसर और विडियो एडिटर के पद शामिल हैं।
डिप्टी एडिटर पद के लिए आवेदक के पास किसी टॉप न्यूज चैनल/एजेंसी में काम करने का पांच से दस साल का अनुभव होना चाहिए। ब्रॉडकास्ट विडियो न्यूज में अनुभव होना जरूरी है। आवेदक को न्यूज एजेंसियों की भूमिका और पीटीआई के मानकों के बारे में भी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूज जुटाने के साथ ही प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
कैमरा पर्सन के लिए उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित न्यूज चैनल/एजेंसी में काम करने का दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, चीफ कैमरा पर्सन पद के लिए आवेदक के पास कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। चीफ अर्काइविस्ट पद के लिए आवेदक के पास लाइब्रेरी साइंस में डिग्री के अलावा किसी चैनल अथवा एजेंसी के विजुअल अर्काइव्स को तैयार करने और उसे संभालने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को करंट अफेयर्स और न्यूज की अच्छी समझ होनी चाहिए।
विडियो एडिटर के लिए आवेदक को किसी प्रमुख चैनल/एजेंसी अथवा प्रॉडक्शन हाउस में न्यूज और करंट अफेयर्स से संबंधित विडियो एडिटिंग में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए, वहीं चीफ विडियो एडिटर पद के लिए कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
प्रड्यूसर पद के लिए आवेदक को न्यूज के क्षेत्र में काम करने का दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। विडियो न्यूज और मल्टीमीडिया में काम के अनुभव को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी, संबंधित अन्य फील्ड में अनुभव वाले भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रड्यूसर (अर्काइव्स) के लिए किसी चैनल/एजेंसी में अर्काइव्स और लाइब्रेरी मैनेजमेंट में काम करने का दो से पांच साल का अनुभव होना जरूरी है।
करेसपॉन्डेंट के लिए न्यूज जुटाने और उसे तैयार करने का दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में निपुणता होनी चाहिए। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्युमे jobs@pti.in पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पीटीआई नौकरी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया वैकेंसी मीडिया जॉब्स