होम / एडमिशन-जॉब्स / इस संस्थान को चाहिए जूनियर साइंस एडिटर
इस संस्थान को चाहिए जूनियर साइंस एडिटर
अच्छी एकेडमिक बैकग्राउंड वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
जाने-माने पब्लिशिंग हाउस में नौकरी के लिए युवाओं के पास काफी अच्छा अवसर है। दरअसल, इस पब्लिशिंग हाउस को नोएडा में जूनियर साइंस एडिटर के एक पद के लिए इच्छुक व योग्य आवेदक की तलाश है। इस पद के लिए फ्रेश ग्रेजुएट अथवा एक साल तक के अनुभव वाले आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदकों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स बैकग्राउंड होना चाहिए। पूर्व में इसी तरह का काम कर चुके आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।
इस पद के लिए अच्छी एकेडमिक बैकग्राउंड (93 प्रतिशत अंक) वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। चुने गए आवेदक को सीटीसी के रूप में सालाना 3.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे rinaguhasarkar@gmail.com को भेज सकते हैं। सब्जेक्ट लाइन में पद का नाम अवश्य लिखें। इसके अलावा अभी मिल रही सैलरी और जो सैलरी आप चाहते हैं, उसके बारे में भी रिज्युमे में जिक्र करें।
टैग्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स पब्लिशिंग हाउस जूनियर साइंस एडिटर