होम / एडमिशन-जॉब्स / 'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल दे रहा है नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई
'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल दे रहा है नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई
नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम’ से जुड़ने का उनके पास काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) को Special/Explained डेस्क पर काम करने के लिए साथी की जरूरत है।
इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। जरूरी योग्यता व अनुभव की बात करें तो इच्छुक आवेदकों को किसी वेबसाइट में Special/Explained डेस्क पर काम करने का दो-तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
: अंग्रेजी की लंबी कॉपी से अपने पाठकों के मतलब का इनपुट अलग कर सकें। कई कॉपीज से इस तरह का इनपुट निकाल कर हिंदी में अच्छी कॉपी लिख लेते हों। पूर्णत: अनुवाद न हो।
: डेटा, रिपोर्ट आदि का विश्लेषण कर कॉपी बना लेते हों।
: स्टोरी आइडिया ला सकें और उस पर अमल कर सकें।
: डिजिटल न्यूजरूम के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी रखते हों।
इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द अपना अपडेटेड रिज्युमे vijay.jha@jansatta.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब्स इंडियन एक्सप्रेस नौकरी जनसत्ता वैकेंसी मीडिया जॉब्स हायरिंग